{"_id":"57e2aabb4f1c1b0502a8352f","slug":"candal-march-in-chandigarh-plaza-for-tribute-to-uri-terror-attack-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ प्लाजा में कैंडल मार्च निकालकर उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्लाजा में कैंडल मार्च निकालकर उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीगढ़ में कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के शहीदों की याद में बुधवार को सेक्टर-17 प्लाजा में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा मंच की ओर से आयोजित इस मार्च में काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
लोगों ने प्लाजा में कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया। इस मौके पर शहीद ले. कर्नल बिक्रमजीत सिंह का परिवार भी उपस्थित था। शहीद बिक्रमजीत सिंह का परिवार सेक्टर-18 में रहता है। तीन साल पहले जम्मू के सांबा क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में बिक्रमजीत सिंह शहीद हुए थे। उनके माता-पिता अपने शहीद बेटे की तस्वीर लेकर प्लाजा में पहुंचे और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर युवा मंच के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि पिछले एक साल में पाकिस्तानी आतंकियों ने कई बार भारत पर हमले किए। सरकार सिर्फ हमलों की निंदा कर चुप हो जाती है। अब समय चुप रहने का नहीं है, जवाब देने का है। कार्यक्रम में युवा मंच के मीडिया प्रभारी संजीव लखनपाल, पूर्व मेयर केवल कृष्ण आदिवाल, संजीव वर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शहीद सैनिकों को किया याद, पाकिस्तान का पुतला फूंका
बुधवार शाम सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में उड़ी में शहीद हुए जवानों को गढ़वाल सभा की ओर से मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। इसके बाद सेक्टर-29/30 लाइट प्वाइंट पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध किया गया।
सभा के प्रेस सचिव धन सिंह असवाल ने बताया कि सभा के महासचिव विजय रावत, वरिष्ठ प्रधान दलवीर सिह गुंसाई, उप प्रधान वृज मोहन फोंदणी, सांस्कृतिक सचिव एसएस तड़ियाल, कोष निरीक्षक रघुवीर सिंह खरोला, माल सचिव कुलदीप सिंह रावत, संगठन सचिव महिंद्र सिंह रावत, हुक्म सिंह रावत के अलावा सभा की कार्यकारिणी एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट किया।