फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canara Bank ATM hacked and withdrew Rs 1.55 lakh

Chandigarh News: केनरा बैंक का एटीएम हैक कर निकाले 1.55 लाख रुपये

Wed, 20 Dec 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Canara Bank ATM hacked and withdrew Rs 1.55 lakh
चंडीगढ़। केनरा बैंक की सेक्टर-40 स्थित बैंक शाखा में स्थापित एटीएम को हैक कर शातिर ने 1.55 लाख रुपये निकाल लिए। घटना अक्तूबर 2020 की है जो बैंक प्रबंधन की पकड़ में अब आई। बैंक प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी है। थाना पुलिस सेक्टर-39 ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कैनरा बैंक के मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक मुख्यालय बेंगलूरू में है। बैंक की सेक्टर-40सी में भी एक शाखा है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि बैंक के ब्रांच बैंक कार्यालय में एक एटीएम बूथ है। बैंक से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति साल 2020 में 3, 4 और 7 अक्तूबर को एटीएम बूथ में आया।
विज्ञापन

आरोपी पैसे निकालने के दौरान एटीएम को खोलने और उससे छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहा है। आरोपी बदमाश ने वारदात को अंजाम देने के दौरान इंटरनेट का भी इस्तेमाल किया। बैंक अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने एमटीएम मशीन से निकाले गए पैसों की जांच करने के दौरान पाया कि आरोपी ने इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए न केवल धोखाधड़ी करते हुए चोरी की बल्कि एटीएम को भी हैक कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने जाली डेबिट कार्ड की मदद से एटीएम से 1.55 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बैंक की ओर से मिली शिकायत पर की गई जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र रचने और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक से मिली सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed