{"_id":"5dd614e38ebc3e548649ff09","slug":"canada-deporting-three-indians","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में गुंडागर्दी फैलाने वाले तीन पंजाबियों को भारत भेजने की तैयारी, दहशत में हैं वहां के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में गुंडागर्दी फैलाने वाले तीन पंजाबियों को भारत भेजने की तैयारी, दहशत में हैं वहां के लोग
Thu, 21 Nov 2019 10:10 AM IST
खुशबू गोयल
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस उन तीन पंजाबी युवकों को जल्द ही भारत वापस भेजने जा रही है, जिन्होंने पिछले दिनों न्यूटन और स्ट्रॉबेरी हिल्स में सरेबाजार गुंडागर्दी की थी। इन तीनों के 50 साथियों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है, जिनको भी जांच के बाद भारत वापस भेजा जा सकता है।
इस गुंडागर्दी का वीडियो काफी वायरल हुआ था। कनाडा सरकार और वहां पंजाबी मूल के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। पुलिस के अनुसार, अगस्त में स्ट्रॉबेरी हिल्स के एक स्ट्रिप मॉल की पार्किंग में लड़ाई हुई थी। दूसरे वीडियो में 11 नवंबर की सुबह पार्किंग में पंजाबी मूल के युवा हथियारों के साथ गुंडागर्दी करते दिख रहे थे।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड के अधिकारी इलेनोर स्ट्रूको का कहना है कि कनाडा की बार्डर एजेंसी को भी जांच में साथ लिया गया है। सरी के मेयर डग मैकलम ने दो वीडियो रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को भेजी थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी।

बच्चों को दहशत के साये में जीना पड़ रहा
वीडियो पर वैंकुवर व आसपास के इलाकों में कनाडा के स्थायी नागरिकों ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि उनके बच्चों को दहशत के साये में जीना पड़ रहा है। कनाडा की नागरिक और प्रसिद्ध होस्ट आशियाना खान ने बाकायदा इस पर शो किए और कहा कि पंजाबी मूल के युवाओं की गुंडागर्दी से कनाडा में काफी दहशत है।
सरी के मेयर डग मैकलम ने कनाडा पुलिस को लिखा कि इन वीडियो में दहशतगर्दों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अधिकारी का कहना है कि हमारी कोशिश ऐसे लोगों को याद दिलाना है जो कनाडा के वीजा पर आकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हैं और यह वीजा नियमों का सख्त उल्लंघन है।
परिणामस्वरूप उन्हें कनाडा से वापस भेजा जा सकता है। रॉयल कैनेडियन माऊंटेड पुलिस ने अभी तीनों पंजाबी युवकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है लेकिन अधिकारिक रूप से बयान जारी किया है कि तीन युवकों को भारत वापस भेजा जा रहा है, जो पंजाबी मूल के हैं।