{"_id":"bb7b079e6999a95f41fae1ebff774fff","slug":"campaign-of-aap-in-chandigarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP का ‘झाड़ू लगाओ, भ्रष्ट भगाओ’ कैंपेन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP का ‘झाड़ू लगाओ, भ्रष्ट भगाओ’ कैंपेन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने शनिवार से ‘झाड़ू लगाओ भ्रष्ट भगाओ’ अभियान की शुरूआत की। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अभियान चलाया। साथ ही सेक्टर 15 व 16 के मार्केट में झाड़ू चलाई।
विज्ञापन
शनिवार को आप कार्यकर्ता सबसे पहले सेक्टर-15 पहुंचे। यहां उन्होंने झाड़ू के साथ पार्टी का प्रचार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक क्रांति चल पड़ी है।
विज्ञापन
इसके लिए पार्टी के वालंटियर बलिदान दे रहे हैं। पार्टी ने शहरवासियों से अपील की कि वे उनके साथ आएं और देश को सुरक्षित बनाएं। वालंटियर ने सेक्टर 15 व 16 की मार्केट में झाड़ू चलाई। पार्टी ने लोगों को पम्फलेट भी बांटे।
विज्ञापन
पम्फलेट में अपील की गई है कि ‘न कांग्रेस और न बीजेपी’, चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए आप को चुने। उसके बाद सेक्टर-22 में आप की ओर से अभियान चलाया गया।
इस दौरान व्यापारियों से भी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से त्यागपत्र देने का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि 49 दिन की सरकार में पार्टी ने जो काम किए हैं, वह एक रिकार्ड हैं। इतने कम समय में किसी भी सरकार ने इतना काम नहीं किया है। पार्टी ने जो वादे किए थे, वे अधिकतर निभाए गए हैं।
यदि चंडीगढ़ को भी बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप के साथ जरूर जुड़िए।