फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cameras will not be spared: Photographs of 8000 women going without helmet, started sending challans home

नहीं बख्शेंगे कैमरे : बिना हेलमेट जा रहीं 8000 महिलाओं की तस्वीरें खीचीं, चालान घर भेजने शुरू

Tue, 12 Jul 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cameras will not be spared: Photographs of 8000 women going without helmet, started sending challans home
चंडीगढ़। शहर में बिना हेलमेट टू-व्हीलर चलाने वाली महिलाओं को सावधान होने की जरूरत है। जल्द ही अब उनके घर चालान का नोटिस पहुंचने वाला है। पिछले कुछ समय में सड़कों पर लगे स्मार्ट कैमरों ने करीब 8000 ऐसी महिलाओं की तस्वीरें खींची हैं, जो बिना हेलमेट वाहन दौड़ा रही थीं। इनमें पीछे बैठने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि हेलमेट से सिर्फ उन सिख महिलाओं को छूट है, जो पग बांधती हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आग्रह किया है कि महिलाएं घर से बिना हेलमेट न निकलें। महिलाओं को पता भी नहीं चलेगा कि कब उनका चालान कट गया, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस महिलाओं को रोक कर नहीं, कैमरों से चालान कर रही है। इस वर्ष अब तक बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए लगभग 8 हजार महिलाएं कैमरे में कैद हो चुकी हैं। दो दिन से इन सभी को ट्रैफिक पुलिस नोटिस भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। धीरे-धीरे इन 8 हजार महिलाओं को नोटिस भेजा जाएगा। यह नोटिस ट्रैफिक पुलिस वाहन के मालिक को भेज रही है।
विज्ञापन

दो तरह से तस्वीरें खींच किया जा रहा चालान
शहर में दो तरह से बिना हेलमेट चल रहीं महिलाओं का चालान किया जा रहा है। इसमें एक तो कैमरे खुद बिना हेलमेट पहने वाहन चला रही महिलाओं की पहचान कर रहे हैं। दूसरा, पुलिस की कई टीमें जो शहर के विभिन्न इलाकों में खड़ी रहती है, उनकी तरफ से बिना हेलमेट जा रही महिलाओं की तस्वीरें खींची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं ये न सोचें कि उन्हें मिली हुई है छूट
महिलाओं के मन में धारणा बनी हुई है कि उन्हें टू-व्हीलर चलाने के दौरान हेलमेट लगाने की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार महिलाओं को भी पुरुषों की तरह हेलमेट पहनना अनिवार्य है। छूट सिर्फ उन सिख महिलाओं को दी गई है, जो पग पहनती हैं। अन्य सभी का चालान काटा जा सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से महिलाओं का चालान काटने में ढील बरती जाती है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं हेलमेट नहीं पहनती हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें छूट मिली हुई है। एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना पग के वाहन चला रही सिख महिला हेलमेट पहनेगी या नहीं, यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

सितंबर 2018 में शुरू हुए थे बिना हेलमेट के चालान
ट्रैफिक पुलिस ने करीब डेढ़ महीने से अधिक समय तक महिला और युवतियों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने संबंधी जागरुकता अभियान के दौरान चालान काटने शुरू किए थे। सितंबर 2018 में पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाली 128 महिलाओं व युवतियों के चालान किए थे। ट्रैफिक पुलिस ने उन दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी किए थे, जिनके साथ बिना हेलमेट महिलाएं व युवतियां पीछे बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed