फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Calling colony residents illiterate is an example of BJP's anti-people thinking: Vijaypal Singh

कॉलोनीवासियों को अनपढ़ कहना भाजपा की जनता-विरोधी सोच की मिसाल: विजयपाल सिंह

Fri, 28 Nov 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Calling colony residents illiterate is an example of BJP's anti-people thinking: Vijaypal Singh
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा द्वारा प्रेसवार्ता में दिए गए बयान की निंदा की है। विजय पाल सिंह ने कहा कि मल्होत्रा ने शहर की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अनपढ़ कहा है। यह उन हजारों परिवारों का सीधा अपमान है जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और संघर्ष से चंडीगढ़ को बसाया और खड़ा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलोनी-वासियों में सरकारी अधिकारी, इंजीनियर, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, डिफेंस पर्सनल, बिजनेस प्रोफेशनल, सेवा-निवृत्त अधिकारी और मजदूर शामिल हैं। ऐसे मेहनतकश और समझदार नागरिकों को अनपढ़ कहना भाजपा की घमंडी मानसिकता और गरीब-श्रमिक-विरोधी चरित्र को उजागर करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति हमेशा भय और भ्रम पर आधारित रही है। 2017 में किरण खेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लड्डू बांटकर मालिकाना हक देने का वादा किया। 2021 में वही वादा मेनिफेस्टो में जोड़कर वोट लिए। अब 2025 में कॉलोनी-वासियों को धमकाया जा रहा है कि मालिकाना हक नहीं मिलेगा और घर बच्चों को ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। चुनाव करीब आते ही फिर पुरानी स्क्रिप्ट चलेगी कि हमें वोट दो, हम घर वापस दिलवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल सिंह ने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ मालिकाना हक का नहीं बल्कि सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई है। आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed