फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Called from home, beat up young man, broke glass of his friend's car

Chandigarh News: घर से बुलाकर युवक को पीटा, उसके दोस्त की कार के शीशे तोड़े

Sun, 25 Feb 2024 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Called from home, beat up young man, broke glass of his friend's car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। घर से बुलाकर सेक्टर-20 मार्केट में कई लोगों ने एक युवक को डंडों से बुरी तरह घायल कर दिया। घायल ने दोस्तों के साथ कार में भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने रास्ते में घेरकर दोबारा हमला किया। उसके कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद सोसाइटी के गेट के पास पिता के साथ मिलकर उस पर हमला किया। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। सेक्टर-20 पुलिस घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी रातुल बिरला बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
उसके पिता ओड़ीसा में नौकरी करते हैं। माता पंजाब में सरकारी टीचर हैं। वह पहले सेक्टर-20 प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। स्कूल में जीरकपुर निवासी एक लड़की भी पढ़ती थी। वे दोनों अच्छे दोस्त थे। कभी-कभी उनकी बात हो जाती थी। लड़की उसके ही सोसाइटी में रहने वाले सक्षम नाम के लड़के की भी दोस्त है। उसको सक्षम ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फोन करके मिलने के लिए सेक्टर-20 प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में बुलाया। वह पार्किंग में पहुंचा तो वहां पहले से ही करीब 15-20 लड़के खड़े थे। सबके हाथों में डंडा था। उसके पहुंचते ही सक्षम ने कहा कि तू लड़की से क्यों बात करता है। उससे बात करना बंद कर दे। इसके बाद उसने डंडे से मारना शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य लड़के उसको लात और घूंसे मारने लगे। एक लड़के ने वीडियो भी बनाई। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा।
विज्ञापन

कार के शीशे भी तोड़े
जानकारी मिलते ही रातुल बिरला के दोस्त भी कार से सेक्टर-20 पहुंचे। वह अपने दोस्तों के साथ खाली ग्राउंड के पास पहुंचा। तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और सक्षम ने उसे डंडे से मारना शुरु कर दिया। उसके दोस्त की कार के शीशे भी तोड दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी सोसाइटी के गेट पर पहुंचा तो वहां पर सक्षम का पिता पहले से खड़ा था। उसने उसके पिता को समक्ष को समझाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी सक्षम भी अपने दोस्तो के साथ वहां पर पहुंच गया। देखते ही देखते उसके पिता ने भी डंडे से उसको पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उसकी मां वहां पहुंच गई। उसने अपने बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपी ने उसकी गर्दन, सिर व कमर पर कांच की बोतल से जाने से मारने की नीयत से वार किया। उसके दोस्तों ने अपने हाथों में लिए लोहे के पंचों से उसको घायल कर दिया। मौके पर भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी भाग गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed