{"_id":"5613b38e66ca13f2d36fee18477f99a0","slug":"call-this-number-and-order-for-sand-gravel-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत-बजरी चाहिए तो इस नंबर पर करें ऑर्डर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत-बजरी चाहिए तो इस नंबर पर करें ऑर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में घर बनाने की चाह रखने वालों की परेशानी जल्दी ही दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल प्रशासन ने लोगों को सस्ते और सही दामों पर रेत बजरी मुहैया करवाने की कवायद शुरू कर दी। इसके तहत दाना मंडी बनूड़ में स्टॉक यार्ड बनाया जाएगा।
स्टॉक यार्ड को जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि स्टॉक यार्ड बनने से जहां आम लोगों को रेत बजरी आसानी से मिल पाएगी।
वहीं, रेत व बजरी की काला बाजारी भी रुकेगी। इसके अलावा डीसी ने बताया कि जिन लोगों को रेत बजरी की जरूरत होगी। वे फोन पर अपने आर्डर बुक करवा पाएंगे।
इसके लिए मार्केट कमेटी बनूड़ के सचिव कुलजिंदर सिंह के फोन नंबर 0172-251446 व मोबाइल नंबर 99150-09448 पर कॉल करनी होगी।
इसके अलावा बलबीर सिंह एआएमसी बनूड़ के मोबाइल 98151-20104, सुपरवाइजर मार्केट कमेटी बनूड़ कुलवंत सिंह के मोबाइल नंबर 99154-40875 व कमेटी के क्लर्क लखमीर सिंह के नंबर 82888-33202 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन