फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAG report reveals CITCO negligence caused loss of Rs 10 crore

10 करोड़ का नुकसान: CITCO की बड़ी लापरवाही... ऑनलाइन होटल बुकिंग सिस्टम वर्षों से ठप, कैसे होगी कमाई

Sun, 28 Dec 2025 01:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 01:29 PM IST
सार

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सिटको का ऑनलाइन होटल बुकिंग सिस्टम वर्षों से ठप पड़ा है। इसके चलते होटल माउंटव्यू, पार्क व्यू और शिवालिक व्यू की बुकिंग निजी ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से करानी पड़ी।

विज्ञापन
CAG report reveals CITCO negligence caused loss of Rs 10 crore
chandigarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सिटको) में गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और गलत फैसलों के कारण 10 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय नुकसान का मामला सामने आया है। कैग की इंसिडेंटल ऑडिट रिपोर्ट में सिटको के होटल संचालन, व्यावसायिक इकाइयों और आंतरिक नियंत्रण प्रणाली की कमजोरियां उजागर हुई हैं।

विज्ञापन


ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सिटको का ऑनलाइन होटल बुकिंग सिस्टम वर्षों से ठप पड़ा है। इसके चलते होटल माउंटव्यू, पार्क व्यू और शिवालिक व्यू की बुकिंग निजी ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से करानी पड़ी। अप्रैल 2022 से फरवरी 2025 के बीच सिटको ने इन निजी कंपनियों को 2.08 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में चुकाए जबकि अपना सिस्टम चालू होने पर यह खर्च बच सकता था।
विज्ञापन


कैग ने यह भी पाया कि सरकारी अनुदानों के लिए अलग बैंक खाते नहीं खोले गए जो जनरल फाइनेंशियल रूल्स का उल्लंघन है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि समय रहते व्यावसायिक दृष्टिकोण और मजबूत आंतरिक नियंत्रण अपनाए जाते तो यह नुकसान रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट में सिटको के स्टील डिपो की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई। वर्ष 2023-24 में मात्र 4.43 लाख रुपये का लाभ हुआ जबकि 2024-25 में एक रुपये की भी बिक्री नहीं हुई। इसके बावजूद कर्मचारियों की तैनाती जारी रही, जिससे दो वर्षों में 1.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।


इसके अलावा सिटको के होटलों, पेट्रोल पंपों और सुखना लेक परिसर में कई दुकानें लंबे समय तक खाली रहीं। कैग के आकलन के अनुसार इससे 53.56 लाख रुपये के किराए का नुकसान हुआ। रिपोर्ट ने सिटको की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed