{"_id":"63f4f1c38f0c17c96a0e9281","slug":"cabinet-nod-to-punjab-young-entrepreneur-programme-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब युवा उद्यमी प्रोग्राम को कैबिनेट की मंजूरी, बिजनेस आइडिया देने पर छात्रों को मिलेंगे 2000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब युवा उद्यमी प्रोग्राम को कैबिनेट की मंजूरी, बिजनेस आइडिया देने पर छात्रों को मिलेंगे 2000 रुपये
Tue, 21 Feb 2023 10:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:08 PM IST
सार
पंजाब सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना बजट 10 मार्च को पेश करेगी। इसके लिए 16वीं पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 3 से 24 मार्च तक बुलाया गया है। कैबिनेट ने भारतीय संविधान की धारा 174 के अनुसार राज्यपाल को सत्र बुलाने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य में पंजाब युवा उद्यमी प्रोग्राम को लागू करने की मंजूरी दे दी। इसके तहत विद्यार्थियों के एक-एक ग्रुप को बिजनेस आइडिया विकसित करने और उसे लागू करने के लिए 2000 रुपये प्रति विद्यार्थी वित्तीय राशि (सीड मनी) प्रदान किया जाएगा। इस प्रोग्राम में लाभ या नुकसान की सूरत में यह राशि विभाग की तरफ से विद्यार्थियों से वसूल नहीं की जाएगी। अध्यापक और स्कूल प्रमुख इस राशि का इस्तेमाल और विद्यार्थियों द्वारा रखे गए लाभ या नुकसान संबंधी रिकॉर्ड की निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में 10 मार्च को पेश होगा बजट
पंजाब सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना बजट 10 मार्च को पेश करेगी। इसके लिए 16वीं पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 3 से 24 मार्च तक बुलाया गया है। कैबिनेट ने भारतीय संविधान की धारा 174 के अनुसार राज्यपाल को सत्र बुलाने के लिए अधिकृत किया है। बजट सत्र 3 मार्च को सुबह 10 बजे राज्यपाल के भाषण के साथ शुरू होगा और बाद दोपहर 2 बजे दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
6 मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए सुबह 10 बजे राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो समाप्त होने तक जारी रहेगी। 7 मार्च को वर्ष 2021-22 के लिए भारत के कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट, साल 2022-23 के लिए ग्रांटों के लिए अनुपूरक मांगों और साल 2022-23 के लिए ग्रांटों के लिए अनुपूरक मांगों और विनियोजन बिल पेश किए जाएंगे, जिसके बाद वैधानिक कामकाज होगा। सदन में 9 मार्च का दिन गैर-सरकारी कामकाज का रहेगा और 10 मार्च को साल 2023-24 के लिए बजट अनुमान सदन के सामने पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
निदेशकों के दफ्तरों के नाम बदले
कैबिनेट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सेकेंडरी और एलिमेंट्री विंग के प्रमुखों के दफ्तरों का नाम, निदेशक पब्लिक इंस्ट्रक्शन (सेकेंडरी ऐजुकेशन) और निदेशक पब्लिक इंस्ट्रक्शन (एलिमेंट्री ऐजुकेशन) से बदलकर क्रमश: डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल ऐजुकेशन (सेकेंडरी) और डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल ऐजुकेशन (एलिमेंट्री) करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।