फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet Minister Birender Singh Statement

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बड़े बोल- कभी भी मेरे पास सीएम बनने का आ सकता है फोन

Sun, 23 Dec 2018 12:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Birender Singh Statement
Chaudhary Birender Singh
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी और शमशेर सिंह सुरजेवाला की राजनीति नहीं चमके, इस कारण तत्कालीन मुख्यमंत्रियों ने जींद का विकास नहीं करवाया। हमने कभी लाइन में लगकर चापलूसी नहीं की, बल्कि लोगों को लाइन में लगाया है। यह बात बीरेंद्र सिंह ने यहां पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


पिछले 40 वर्षों से जींद का विकास नहीं होने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जींद में उनका व शमशेर सिंह सुरजेवाला का ही वर्चस्व था। कांग्रेस के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्रियों ने जींद का विकास इसलिए नहीं करवाया, क्योंकि जींद का विकास हो जाता तो उन्हें व शमशेर सिंह सुरजेवाला को राजनीतिक लाभ मिलता। यही कारण है कि जींद का विकास नहीं करवाया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि वह लाइन में लगकर उस समय मुख्यमंत्रियों की चापलूसी करते तो जींद का विकास हो जाता, लेकिन उन्होंने कभी लाइन में लगना पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन उनका दांव लग गया 60 साल का काम 60 दिन में कर देंगे। कभी भी उनके पास सीएम बनने के लिए फोन आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed