फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CA Association demanded extension of ITR and audit dates

Chandigarh News: सीए एसोसिएशन ने आईटीआर और ऑडिट की तारीखें बढ़ाने की मांग की

Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
CA Association demanded extension of ITR and audit dates
चंडीगढ़। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स टैक्सेशन एसोसिएशन चंडीगढ़ ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से अपील की है कि आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीखें बढ़ाई जाएं। एसोसिएशन का कहना है कि इस बार टैक्सपेयर्स और प्रोफेशनल्स को समय पर फाइलिंग में कई मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बताया कि 20 अगस्त तक सिर्फ 3.35 करोड़ रिटर्न दाखिल हुए हैं। जबकि पिछले साल 31 जुलाई तक यह संख्या 7.41 करोड़ थी। यानी करीब 55 प्रतिशत की कमी है। जबकि 15 सितंबर की अंतिम तिथि अब ज्यादा दूर नहीं है। देरी की वजह आईटीआर और ऑडिट यूटिलिटी लेट आने, आयकर पोर्टल पर लगातार गड़बड़ियों, आईसीएआई द्वारा नए रिपोर्टिंग फॉर्मेट और कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होना बताया गया है।
विज्ञापन

सीसीएटीएएक्स ने मांग की है कि नॉन-ऑडिट केस की तारीख 31 अक्टूबर तक, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 30 नवंबर तक, ऑडिट केस 31 दिसंबर तक और संशोधित व लेट रिटर्न की तारीख 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बलविंदर सिंह और सचिव मनोज कोहली ने बताया कि यदि सरकार राहत दे तो टैक्सपेयर्स की दिक्कतें कम होंगी और रिटर्न की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed