फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By snatching, they used to mortgage the jewelery in the gold loan company and take money, two vicious snatchers were caught.

Chandigarh News: स्नैचिंग कर गोल्ड लोन कंपनी में गहने गिरवी रख ले लेते थे पैसे, दो शातिर झपटमार काबू

Wed, 13 Sep 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
By snatching, they used to mortgage the jewelery in the gold loan company and take money, two vicious snatchers were caught.
मोहाली। पुलिस ने गन प्वाइंट पर झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह अब तक ट्राइसिटी में करीब 50 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार वासी गांव किठ्ठीवाड़ी जिला पलवल (हरियाणा) हाल वासी ग्रीन वैली सेक्टर-11 डेराबस्सी और जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी वासी रामपुर जिला संगरूर हाल वासी गुलमोहर सिटी डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से .32 बोर की 2 पिस्टल, 2 कारतूस, सोने की दो चेन और 23 कानों की बालियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि उक्त आरोपी ट्राइसिटी में पिछले कुछ समय से लगातार गन प्वाइंट पर झपटमारी करने के बाद चोरी किए गए सोने को एक निजी गोल्ड लोन कंपनी की डेराबस्सी ब्रांच में जमा करके उनसे गोल्ड लोन ले लेते थे। अब तक दोनों आरोपी करीब 2.81 लाख का लोन ले चुके हैं। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी इस मोटरसाइकिल को वारदातों में इस्तेमाल करते थे। आरोपियों पर जीरकपुर थाने में चार, डेराबस्सी में तीन और एक मुकदमा ढकोली थाने में दर्ज है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लोन देने वाली कंपनी का कोई कर्मचारी तो आरोपियों के साथ मिला हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed