{"_id":"6a189bea4d2c26d84f017d84","slug":"by-posing-as-a-facebook-friend-a-man-was-duped-of-rs-439-lakh-in-the-name-of-tiktok-online-shop-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1031884-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फेसबुक फ्रेंड बनकर टिकटॉक ऑनलाइन शॉप के नाम पर 4.39 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फेसबुक फ्रेंड बनकर टिकटॉक ऑनलाइन शॉप के नाम पर 4.39 लाख की ठगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन बिजनेस में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 4.39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने टिकटॉक ऑनलाइन शॉप में निवेश कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर करवाई। बाद में जीएसटी और कंपनी संबंधी जानकारी मांगने पर आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया। सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गांव जरल निवासी लोकेश ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में सेल्समैन हैं। शिकायत के अनुसार 31 मार्च 2026 को फेसबुक पर उनकी दोस्ती ईशु शर्मा नाम की युवती से हुई। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। युवती ने उन्हें टिकटॉक ऑनलाइन शॉप के जरिये ऑनलाइन बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिया।
आरोपी ने लोकेश को एक लिंक भेजकर उस पर आईडी बनवाई और निवेश करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार अप्रैल 2026 के दौरान आरोपी के कहने पर उन्होंने अलग-अलग तारीखों में कई ट्रांजेक्शन किए। पहले 11,945 रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद 16,325 रुपये, 6,119 रुपये, 30 हजार रुपये, 50 हजार रुपये, 28 हजार रुपये, 25,669 रुपये, 10 हजार रुपये, 11,917 रुपये, 35,742 रुपये और 77,965 रुपये समेत कई किस्तों में कुल 4,39,301 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
लोकेश का कहना है कि जब उन्होंने कंपनी के जीएसटी नंबर और बिजनेस संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगी और बाद में बातचीत बंद कर दी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।