फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   by-elections In Punjab, discord in punjab congress again

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह आई सामने, प्रताप बाजवा पर कैबिनेट मंत्री ने लगाए ये आरोप

Sun, 29 Sep 2019 03:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
by-elections In Punjab, discord in punjab congress again
प्रताप सिंह बाजवा और तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने कहा है कि राज्यसभा सांसद प्रताप बाजवा को चाहिए कि वे कांग्रेस के राजनीतिक विरोधियों के हाथों खेलते हुए पार्टी के खिलाफ शुरू किए दुष्प्रचार को तुरंत बंद कर दें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा ने उपचुनावों से एकदम पहले बेअदबी के बेहद नाजुक मामले पर अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बयानबाजी करके इन चुनावों में पार्टी को नुकसान पहुंचाने की बदनीयती से शुरुआत की है।
विज्ञापन


पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रताप बाजवा राज्य में ऐसा राजनीतिक माहौल बनाना चाहते हैं कि इन उप-चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार हो और फिर वे इस हार को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करके कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ अपनी निजी राजनीतिक भड़ास निकाल सकें। उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा की यह इच्छा कभी पूरी नहीं होगी, क्योंकि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव बड़े गर्व के साथ जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं की चल रही जांच को लेकर इस तरह की बयानबाजी प्रताप सिंह बाजवा पिछले दिनों से कर रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं रहा है कि वह कांग्रेस के राजनीतिक विरोधियों के हाथों में खेल रहे हैं जो यह नहीं चाहते कि बेअदबी की घटनाओं की जांच किसी नतीजे पर पहुंचे और सच्चाई लोगों के सामने आए। 

उन्होंने कहा कि विरोधियों के कंधों पर सवार होकर वे अपनी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री पर बादलों से मिले होने का आरोप लगाने की हद पार कर चुके हैं। बाजवा ने कहा कि सच तो यह है कि प्रताप बाजवा अभी भी कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनकी जगह पंजाब कांग्रेस का प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाये जाने के कारण अपने अहम को लगी चोट के जख्म को भूल नहीं सके और किसी ना किसी बहाने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बोलते रहते हैं। तृप्त बाजवा ने राज्यसभा सदस्य को सलाह दी कि वह पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रचार करने के बजाय इन उप-चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed