{"_id":"5fb96e4c8ebc3e9b8b770801","slug":"buy-cycle-according-to-your-length-otherwise-pain-will-remain-chandigarh-news-pkl394758011","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी लंबाई के मुताबिक खरीदें साइकिल, वरना रहेगा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी लंबाई के मुताबिक खरीदें साइकिल, वरना रहेगा दर्द
विज्ञापन
साइकिल।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। साइकिल खरीदते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई लोग हड़बड़ी में साइकिल खरीद लेते हैं और फिर उन्हें पछताना पड़ता है। शरीर के मुताबिक साइकिल नहीं होने से लोगों के कमर व हिप में दर्द रहता है। लोगों के शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। बाद में उन्हें डॉक्टरों के चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
साइकिल खरीदते वक्त व्यक्ति को अपनी लंबाई का ध्यान रखना चाहिए।
जब भी कोई साइकिल खरीदें तो कमर से लेकर नीचे तक की लैंथ पैडल पर फिट बैठनी चाहिए।
ऐसी साइकिल खरीदें, जिसकी सीट ऊपर नीचे की जा सके।
कई लोग आइडियल 26 इंच की साइकिल खरीद लेते हैं और फिर उन्हें परेशानी होती है।
जिनकी लंबाई साढ़े पांच से छह फीट तक होती है, उन्हें साढ़े 27 से 29 इंच की साइकिल खरीदनी चाहिए।
इस बात का भी ध्यान रखें कि साइकिल आप फिटनेस के लिए खरीद रहे हैं या रेसिंग के लिए।
मकसद साफ हो जाए तो कम से कम दो से तीन दुकान पर पता करें।
उस दुकान से साइकिल खरीदें जो आपको अच्छी तरह से समझा पाए।
ऑनलाइन की बजाए स्टोर से खरीदें
आज साइकिलें ऑनलाइन भी खूब बिक रही हैं। लोग इस ओर भी आकर्षित होते हैं, क्योंकि कई अच्छे ऑफर होते हैं। यदि साइकिल के जानकर हैं तो चांस ले सकते हैं। यदि ऐसा नहीं है तो स्टोर से ही साइकिल खरीदें। स्टोर से साइकिल खरीदते वक्त वहां के संचालक बहुत से छोटी-बड़ी बातों के बारे में बताते हैं, जो साइक्लिंग व उसकी मेंटिनेंस में मददगार साबित होती है। ऑनलाइन खरीदने के बाद यदि कोई दिक्कत आ गई तो उसकी सर्विस के लिए इंतजार करना पड़ेगा, जबकि स्टोर पर दिन में किसी भी वक्त जा सकते हैं। स्टोर वाले अपने साथ सर्विस करने वाले कारीगर भी रखते हैं। ऐसे में ऑनलाइन की बजाय स्टोर से ही खरीदें।
कोट
साइकिल खरीदते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपकी लंबाई कितनी है? कई लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते और उन्हें बाद में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब भी साइकिल खरीदने जाएं तो अपनी लंबाई जरूर चेक करें और साइकिल पर बैठकर दो से तीन बार चलाएं। उसके बाद ही साइकिल खरीदें।
विज्ञापन
-गायत्री, मालिक फिरकी साइकिल