फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Businessman house set on fire at the behest of gangster sitting in Canada, Three arrested for spreading panic

कनाडा में बैठे गैंगस्टर के कहने पर लगाई थी व्यापारी के घर आग, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Sep 2021 01:53 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 20 Sep 2021 01:53 PM IST
सार

वारदात की जांच स्पेशल स्टाफ विंग के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह और उनकी टीम ने की थी। आरोपी अमन, संदीप और कमल को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर लाली मौड़ को मोबाइल और सिम जेल में पहुंचाए गए थे। जिसकी रेकी अमन और संदीप ने की थी। 

विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा। शहर के फलैक्स बोर्ड व्यापारी राजिंदर मंगला की कोठी को आग लगाने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर की थी। बराड़ ने व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। राजिंदर मंगला के मना करने पर बराड़ ने कोठी को आग लगवाने के बाद फायरिंग करवाई थी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस सूत्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी पुष्टि की। आरोपियों की पहचान अमन, संदीप और कमल के तौर पर हुई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उक्त मामले से जुड़े मेयर के नजदीकी चिंकी नामक एक अन्य युवक की भी रविवार को गिरफ्तारी कर ली है। 
विज्ञापन


वारदात के बाद से लगातार पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मामले में सबसे पहले जेल में बंद गैंगस्टर लाली मौड को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी। उक्त गैंगस्टर से ओकू टीम ने भी पूछताछ की थी। जिसमें पता चला कि आरोपी लाली मौड़ ने जेल में मोबाइल के जरिए व्यापारी राजिंदर मंगला के घर की लोकेशन कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भेजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर के साथियों ने मोबाइल को लगाई आग
जैसे ही पुलिस ने गैंगस्टर मौड़ का मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया तो जेल में बंद आरोपी के साथियों ने उसे आग लगाकर जला दिया था। लेकिन पुलिस ने जले हुए मोबाइल को कब्जे में ले लिया था। 


कमल ने जेल में पहुंचाया था मोबाइल, साथियों ने करवाई रेकी
इस मामले की जांच स्पेशल स्टाफ विंग की ओर से की गई थी। सूत्रों ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह और उनकी टीम ने रविवार को आरोपी अमन, संदीप और कमल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल ने जेल में बंद गैंगस्टर लाली मौड़ को मोबाइल और सिम पहुंचाया था, जबकि दो अन्य आरोपियों ने रेकी की थी। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed