{"_id":"5e6d3f988ebc3ea7b42ec282","slug":"businesses-fell-in-most-theaters-management-made-security-arrangements-chandigarh-news-pkl369564217","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर सिनेमाघारों में गिरा व्यवसाय, प्रबंधन ने किए सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर सिनेमाघारों में गिरा व्यवसाय, प्रबंधन ने किए सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ते ही अब लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से घर में बैठना ही बेहतर समझा है। हालात ये हैं कि छुट्टी के दिन फुल रहने वाले ज्यादातर मल्टीप्लेक्स के टिकटों में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी आई है। हालांकि मल्टीप्लेक्स के प्रबंधकों का कहना है कि हमने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं।
शनिवार को शहर के विभिन्न मल्टीप्लेक्स के हालात का अमर उजाला के रिपोर्टरों ने जायजा लिया। इस दौरान सभी मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक चुस्त मिले। मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने वाले और बाहर आने वाले रास्तों पर सेनेटाइजर रखे गए हैं। कुछ मल्टीप्लेक्स में मशीनें भी लगाई गई हैं। जहां लोगों के शरीर का तापमान देखने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। किसी संदिग्ध व्यक्ति जिसे सर्दी या खांसी है उसे और बेहतर तरीके से जांच करके ही अंदर जाने दिया जा रहा है।
कर्मचारी भी मास्क में दिख रहे थे। साथ ही अंदर जाने वाले लोगों को मास्क पहनने की अपील कर रहे थे। एलांते, फन रिपब्लिक, सेंट्रा मॉल में प्रतिदिन की तुलना में कम ही लोग दिख रहे थे। शनिवार और रविवार छुट्टी का दिन होने के बावजूद ज्यादातर लोगों ने ऑनलाइन टिकट की बुकिंग को कैंसिल करा दिया। मॉल प्रबंधकों ने बताया कि हाल ही में 30 से 40 प्रतिशत तक टिकट बुकिंग में कमी आई है। लोग सुरक्षा के लिहाज से टिकट बुक नहीं करा रहे हैं या कैंसिल करा हैं। हालांकि यहां भी पूरी तरह से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।