फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Businesses facing VAT notices may get relief in the new year.

Chandigarh News: नए साल में वैट नोटिस से जूझ रहे कारोबारियों को मिल सकती है राहत

Thu, 01 Jan 2026 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Businesses facing VAT notices may get relief in the new year.
चंडीगढ़। नए साल की शुरुआत में वैट नोटिसों से परेशान कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। नगर निगम सदन की बैठक के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वैट मामलों में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद व्यापार जगत में सकारात्मक माहौल बन गया है और हजारों कारोबारियों को लंबित कर विवादों से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने प्रशासक के इस रुख का स्वागत करते हुए आभार जताया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि शहर के व्यापारी लंबे समय से ओटीएस योजना की मांग कर रहे थे। उनके अनुसार, वर्तमान में 5 हजार से अधिक कारोबारियों को वैट से जुड़े नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनकी कुल बकाया राशि करीब 4 से 5 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। कई मामलों में भुगतान न होने के चलते प्रशासन ने 100 से अधिक कारोबारियों के बैंक खाते भी सीज कर दिए हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह का कहना है कि ओटीएस लागू होने से वर्षों पुराने वैट मामलों का व्यावहारिक समाधान निकल सकेगा। इससे व्यापारी बिना किसी कानूनी दबाव के बकाया कर का निपटारा कर पाएंगे। व्यापारियों का मानना है कि यह कदम केवल उन्हें राहत देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे प्रशासन और नगर निगम की राजस्व वसूली को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि फिलहाल वैट नोटिसों और सीज खातों के डर से कई व्यापारी भुगतान से बच रहे हैं। ओटीएस योजना आने पर वे आगे आकर कर जमा करेंगे, जिससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद वैट प्रणाली समाप्त हो गई थी, लेकिन आठ साल बाद भी पुराने वैट नोटिस कारोबारियों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed