फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   business purpose online web portal launch

मैन्यूफैक्चरर्स से सीधे माल मिलेगा रिटेलर को

Tue, 02 Sep 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 02 Sep 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
business purpose online web portal launch

डिजिटल युग में अब ऑन लाइन का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। रिटेल सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए नाहर ग्रुप ने बीटूबी बिजनेस के लिए कॉमन ऑन लाइन रिटेल पोर्टल रिटेलकार्ट तैयार किया है।

विज्ञापन


इस पोर्टल के माध्यम से निर्माता अपने उत्पादों की ऑन लाइन मार्केटिंग कर सकेंगे। इस पोर्टल को पांच सितंबर को विधिवत लांच किया जा सकता है।

अब तक लुधियाना की 11 गारमेंट निर्माता और आगरा की एक फुटवियर निर्माता कंपनी ने इस पोर्टल का इस्तेमाल करने को हाथ मिलाया है। जबकि अब तक 450 रिटेलर भी इसके साथ जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी नाहर ग्रुप की कंपनी कॉटन काउंटी रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर रिषभ ओसवाल ने दी। ओसवाल ने कहा कि प्रारंभिक चरण में पोर्टल के माध्यम से सौ कंपनियों और कम से कम देश में दस हजार रिटेलरों को आपस में जोड़ना है। इसके लिए अगले सप्ताह से बकायदा मार्केटिंग शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिषभ ने कहा कि देश में तेजी से ऑन लाइन मार्केटिंग का ट्रेंड  बढ़ रहा है। खास कर शहरी लोग व्यस्तता के चलते अब ऑन लाइन शापिंग को ही तवज्जो दे रहे हैं।


देश में अब तक मैन्यूफैक्चरर्स से कस्टमर के ऑन लाइन पोर्टल चल रहे हैं। पहली बार बिजनेस टू बिजनेस पोर्टल का विकल्प बाजार में दिया जा रहा है।

रिषभ के अनुसार मैन्यूफैक्चरर्स इस माध्यम से अपना बिजनेस सौ फीसदी कैश पर कर पाएंगे और उधार के काम से उनको मुक्ति मिल जाएगी। आर्डर देने के 24 घंटे में माल की रिटेलर को डिलिवरी कर दी जाएगी। इसके लिए लुधियाना में वेयरहाउस  बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed