{"_id":"5e94c5768ebc3e6fc94174f4","slug":"business-board-said-to-cabinet-minister-traders-get-tax-relief-chandigarh-news-pkl372308648","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मिनिस्टर से व्यापार मंडल ने कहा, व्यापारियों को मिले टैक्स में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मिनिस्टर से व्यापार मंडल ने कहा, व्यापारियों को मिले टैक्स में राहत
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व भाजपा प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। दोनों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। जीएसटी सहित कई अन्य टैक्स में राहत देकर व्यापारियों की मदद करें ताकि वह इस नुकसान से उबर सकें। चरणजीव सिंह ने बताया कि एक माह से लोगों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। लोगों के सहयोग के लिए भी तत्पर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपील की है कि सभी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिले, ईएमआई का ब्याज माफ हो, व्यापार के लिए लोन पर ब्याज न लगे, वाणिज्यिक भवनों के किराए में छूट मिले, बिजली का बिल जो कि निर्धारित है, उसमें छूट मिले, 12 महीने के लिए भविष्य निधि में छूट मिले, जीएसटी रिफंड में भी छूट दी जाए।
वार्ता में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के पंकज खन्ना, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज के नवीन मंगलानी, लघु उद्योग भारती के युद्धवीर कौड़ा, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के मनीष निगम, चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एमपीएस चावला, चंडीगढ़ कनवर्टिड प्लॉट ऑनर्स एसोसिएशन के चंद्र वर्मा, पीएचडी चैंबर के मधुसूदन विज, सीआईआई के मनीष गुप्ता, फेडरेशन ऑफ चंडीगढ़ रिजन ऑटोमोबाइल डीलर्स के रोनी हून, सीए समुदाय के सीए शिव गुप्ता, होटल ऑनर्स एसोसिएशन के मनमोहन कोहली, मॉल्स इनवेस्टर्स संघ के अनिल मल्होत्रा सहित अवि भसीन, पंकज सहगल, अरुण महाजन, करन गिल्होत्रा, अनुज अग्रवाल, नीरज बजाज, सिद्धार्थ गुप्ता शामिल रहे।