फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   business association election, chandigarh, election, chandigarh election

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव की संभावित तारीख तय

Fri, 01 Apr 2016 04:09 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
business association election, chandigarh, election, chandigarh election
मतदान, चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनावों की संभावित तारीख तय हो गई है। चुनाव 15 अप्रैल या इसके आसपास कोई भी तारीख को हो सकते हैं। शुक्रवार को हुई जनरल हाउस की बैठक में इसका निर्णय ले लिया गया है। अभी तक व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने में दो उम्मीदवार खुलकर सामने आए हैं दोनो ही शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी है। इनमें अनिल वोहरा और कैलाश जैन का नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


दोनों ही इस समय व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी है। अनिल वोहरा को वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह गुट का समर्थन प्राप्त है जबकि कैलाश जैन को साहनी गुट का समर्थन हासिल है।चुनाव की घोषणा से पहले ही एक माह से उम्मीदवारों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित जनरल हाउस की बैठक में अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने दो साल की कारगुजारी का विस्तार से विवरण दिया जबकि जनरल हाउस की बैठक के बाद यहां पर ही दोनों उम्मीदवारों ने सदस्यों से मिलकर अपना प्रचार भी किया। अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो साल का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह पिछले 4 साल से लगातार अध्यक्ष बनते आए हैं। इस चुनाव में कुल 418 सदस्य है। मालूम हो कि व्यापार मंडल का सदस्य बनने के लिए काफी लाबिंग होती है। हर मार्केट एसोसिएशन के 25 व्यापारी सदस्यों पर एक व्यापारी व्यापार मंडल का सदस्य बनता है।


व्यापार मंडल ज्वेलर्स की हड़ताल को दिया समर्थन
व्यापार मंडल ने शुक्रवार को पिछले एक माह एक्साइज डयूटी एक प्रतिशत लगाने के खिलाफ चल रही हड़ताल पर समर्थन दिया है। पिछले एक माह से आभूषण विक्रेताओं की दुकानें बंद होने से करोड़ों रुपये का काम प्रभावित हुआ है। उधर चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed