{"_id":"61485ccf8ebc3e1ef054fe39","slug":"bus-from-baddi-to-up-overturns-in-yamunanagar-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में हादसा: बद्दी से उत्तरप्रदेश जा रही बस पलटी, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में हादसा: बद्दी से उत्तरप्रदेश जा रही बस पलटी, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा, छह घायल
Mon, 20 Sep 2021 04:01 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:01 PM IST
सार
एक धर्मकांटे पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना छप्पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सवारियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के जरिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
यमुनानगर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के बद्दी से आ रही निजी बस रविवार देर रात यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर पलट गई। मिल्कमाजरा टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में छह प्रवासी मजदूर घायल हो गए। बस में सवार मजदूर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। देर रात अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके कारण हादसा हुआ। एक धर्मकांटे पर चढ़ने के बाद बस पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। जिसके बाद थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सवारियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। घायलों में रोशन परवीन, अलफीजा, अनोखी, किशन, भूरा और 12 साल का बच्चा संचित शामिल है। ज्यादा चोट लगने के चलते इन सबको एंबुलेंस के जरिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महादेव ट्रेवल्स की बस रविवार रात को बद्दी से कामगारों को लेकर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई थी। मिल्कमाजरा टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बाकी सवारियां सुरक्षित निकाल ली गईं। चालक को नींद की झपकी आ गई थी जिसकी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन