फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus broke down in Baltana main market, people stuck in jam for hours

Chandigarh News: बलटाना मेन मार्केट में बस हुई खराब, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Sun, 21 May 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bus broke down in Baltana main market, people stuck in jam for hours
जीरकपुर। बलटाना मेन मार्केट में सीटीयू डिपो की सरकारी बस खराब हो गई। इसे ठीक करने में करीब डेढ़ से दो घंटे लगे। इस कारण लोगों को जाम में फंसना पड़ा। इस रूट पर काफी मात्रा में स्कूली बसें निकलती है। रोड जाम होने के कारण स्कूली बसों को वापस जाना पड़ा और कई किलोमीटर घूमकर आना पड़ा। इसके अलावा जिन बच्चों का घर नजदीक था वह गर्मी में करीब एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर गए। इस कारण बच्चों व उनके अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बस चालक ने बताया कि बस का एक्सल व सेंटर एकदम से जाम हो गया। इस कारण बस न आगे और न ही पीछे जा रही थी। इसके बाद बस चालक ने बस खराब होने की सूचना चंडीगढ़ डिपो में दी तो वहां से दूसरी बस मैकेनिक लेकर आई और बस को ठीक किया। इसे ठीक करने में घंटों लग गए जिस दौरान बच्चों व स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed