{"_id":"58f36bde4f1c1b3874470760","slug":"bus-accident-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धुालुओं से भरी बस पलटी, हादसे में चली गई 1 की जान, 19 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धुालुओं से भरी बस पलटी, हादसे में चली गई 1 की जान, 19 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट में बस पलटी, एक श्रद्धालु की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी के दर्शन कर बस में लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से 1 की मौत हो गई जबकि 19 सवारियां घायल हुईं। कटड़ा से दिल्ली जा रही एक निजी बस शनिवार देर रात पठानकोट-जालंधर हाईवे पर गांव कौंतरपुर के पास पलट गई। घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए। बस में सवार लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। बस में कुल 35 लोग सवार थे।
घायल यात्रियों ने बस चालक पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया है। उधर, बस का चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हताहत यात्रियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कटड़ा से दिल्ली जा रही यूपी-70-ईटी-6565 नंबर की बस जब गांव नंगलभूर के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई।
घटना से बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के वक्त बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे। हादसे में मरे व्यक्ति की पहचान भूरा राम आचार्य पुत्र पुखराज आचार्य निवासी राजस्थान के रूप में हुई है।