{"_id":"2318d4bd6f347fb2f321873e8a15b7f3","slug":"bumper-vacancy-for-government-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकलने वाली हैं सरकारी शिक्षकों की 3000 नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकलने वाली हैं सरकारी शिक्षकों की 3000 नौकरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री हरगोबिंदपुर (बटाला)
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग अध्यापकों की कमी दूर करने के लिए जल्द ही तीन हजार अध्यापकों की भर्ती करने जा रहा है। ये बात शुक्रवार को श्री हरगोबिंदपुर (बटाला) में शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कही। वे मार्केट कमेटी श्री हरगोबिंदपुर के चेयरमैन कुलवंत सिंह चीमा के पदभार ग्रहण समारोह में विशेष रूप से पहुंचे थे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि हाल ही में 1800 शिक्षक भर्ती किए गए थे। 900 शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अध्यापकों का रेशनाइलाइजेशन करके सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की गिनती को तर्कसंगत किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार की ओर से सूबे में 6 मैरिटोरियस स्कूल खोलकर होनहार छात्रों को आगे बढ़ने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी स्कूलों में अध्यापकों का सहयोग करें ताकि शिक्षा सुधारों में सरकार के प्रयास पूरी तरह कामयाब हो सकें। इससे पहले मार्केट कमेटी श्री हरगोबिंदपुर के चेयरमैन के रूप में कुलवंत सिंह चीमा ने पद संभाला।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने नवनियुक्त चेयरमैन कुलवंत सिंह चीमा को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव देस राज धुग्गा ने भी कुलवंत सिंह चीमा को बधाई दी।