तैयार रहें, डॉक्टरों के लिए है बंपर वैकेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी ने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की चल रही कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही सरकार 440 नए डॉक्टरों की भर्ती करेगी। इसके अलावा करीब 700 डिप्लोमा होल्डर आरएमओ डॉक्टरों को भी स्वास्थ्य विभाग में मरज किया जा रहा है।
नवजोत सिंह सिद्धू पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सिद्धू द्वारा अकाली दल के खिलाफ की गई बयानबाजी सिद्धू की निजी है तथा भाजपा की ओर से किसी प्रकार का अकाली दल के साथ कोई मतभेद नहीं है।
उन्होंने बताया कि जीरकपुर में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज की मंजूरी के लिए फाइल केंद्र सरकार के पास भेज दी गई है। कालेज के लिए जमीन स्थानीय काउंसिल द्वारा की जाएगी।
पंजाब में नौकरियों की बहार
मेडिकल कालेज पहले मोहाली में खोले जाने की योजना थी। राज्य में अकाली-भाजपा गठजोड़ के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का गठजोड़ अटूट है तथा आने वाले निकाय चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव दोनों मिलकर लड़ेगी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव एन.के शर्मा भी मौजूद थे।
पंजाब में फैले नशों के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब से अधिक नशा हरियाणा, राजस्थान, यूपी जैसे राज्यो में है, लेकिन जानबूझ कर पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा पूरी तरह खत्म करने के लिए अकाली भाजपा सरकार गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पंजाब सरकार की ओर से राज्य में ड्राइवरों और बस के कंडक्टरों के लिए वैकेंसी निकाली हुई है।