फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper vacancy: 550 recruitments for doctor, be prepared

550 सरकारी डॉक्टरों की भर्ती का मौका, तैयार रहें

Thu, 12 Mar 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Mar 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
bumper vacancy: 550 recruitments for doctor, be prepared

लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए जल्द ही 550 नए डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चार नई प्रयोगशालाओं का निर्माण और 46 नई एंबुलेंस खरीदेगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा के मीडिया कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं और 550 डॉक्टरों की कमी है, उनकी भर्ती के लिए एचपीएससी की परिधि से बाहर लाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और एचपीएससी के चेयरमैन की स्वीकृति आनी है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां डॉक्टरों व पैरामेडीकल स्टाफ की कमी है, उसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा की जांच के ‌लिए चार नई प्रयोगशालाएं

bumper vacancy: 550 recruitments for doctor, be prepared

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए चार नई प्रयोगशालाएं बनाने जा रही है ताकि हर दवा की जांच हो सके।

इसके अलावा, दवाओं के मानकीकरण को भी ज्यादा करने जा रहे हैं ताकि कंपनियों का सर्टिफिकेशन ज्यादा से ज्यादा हो और वे नीलामी में भाग ले सकें। प्रदेश में एंबुलेंस से संबंधित सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार शीघ्र ही 46 नई एंबुलेंसों को बेडे़ में शामिल करेगी।

उन्होंने श्वेत पत्र के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि श्वेत पत्र सदन में प्रस्तुत किया जाए, सदन चल रहा हो, फिर ही श्वेत पत्र जारी किया जाए, ऐसा कोई कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन से पहले श्वेत पत्र जारी कर दिया है, यदि कोई आपत्ति है, तो उठा सकते हैं। अगर आंकड़े गलत हैं तो बता सकते हैं और हम उनका जवाब देंगे।

भूमि अधिग्रहण बिल पर पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बिल पर अभी लोकसभा में चर्चा होनी है, वहां सभी दलों के नेता चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का इस बिल पर सकारात्मक रुख है और जनहित में जो संशोधन होंगे, वह किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बिल पर जब तक पूरी कार्यवाही नहीं हो जाती है, उससे पहले कुछ कहना गलत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed