फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper recruitment in indian army

सेना में भर्ती होकर देशसेवा करना चाहते हैं, तैयार हो जाएं

Sat, 26 Sep 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
bumper recruitment in indian army
देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका। इंडियन आर्मी बुला रही है। भर्ती के लिए तैयार हो जाइए। टेरिटोरियल आर्मी में युवा भर्ती किए जाने हैं।
विज्ञापन


जेएंडके राइफल्स टेरिटोरियल आर्मी 126 इन्फैंट्री बटालियन की ओर से 17 से 23 अक्तूबर के बीच भरती होगी। यह भरती लुधियाना स्थित बटालियन सिख लाइट इन्फैंट्री में होगी।
विज्ञापन


भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट को कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पंजाब के निवासियों के लिए 17 अक्तूबर व हरियाणा व यूटी के लिए 19 अक्तूबर की तारीख सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में 11 नवंबर से भर्ती

bumper recruitment in indian army

अंबाला छावनी की ओर से भी सेना भर्ती की जा रही है, जो  11 से 15 नवंबर तक तेजली स्टेडियम यमुनानगर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक क्लर्क व स्टोरकीपर पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

यह जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल विनेश राणा ने दी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ के युवा भाग ले सकते हैं।

कर्नल विनेश राणा ने बताया कि 11 नवंबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए यमुनानगर और अंबाला, 12 नवंबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 13 नवंबर को कैथल, चंडीगढ, पंचकूला और सेना भर्ती कार्यालय अंबाला क्षेत्र के सभी जिलों के सिख मजहबी और सिख रमदासिया उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

उन्होने बताया कि 14 नवंबर को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिला के युवकों की सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती की जाएगी जबकि 15 नवंबर को सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए करनाल, कैथल, चंडीगढ़ और पंचकूला के युवक भाग ले सकते हैं। भर्ती कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला छावनी से प्राप्त की जा सकती है।

पानीपत में एक नवंबर से भर्ती

bumper recruitment in indian army

एक से 10 नवंबर को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में होने वाली सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के. एस. भाटी ने बताया कि भर्ती में पानीपत, रोहतक, झज्जर और सोनीपत जिले के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थी को www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के तहत अभ्यर्थी को राज्य ‘हरियाणा अंबाला’ चुनना होगा। इसमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed