फौज में बंपर भर्ती, सैनिक बनना है तो पहुंचे यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
112 इनफेंटरी बटालियन डोगरा की ओर से 12 मार्च, 2015 को सुबह छह बजे माधोपुर (पठानकोट) की 126 इनफेंटरी बटालियन जैक राइफल्स की प्रदेश सेना के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क और कुक की एक भर्ती रैली की जाएगी।
इसमें में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और दिल्ली के स्थायी निवासी हिस्सा ले सकते है। पीआरओ डिफेंस जालंधर नरेश विज ने बताया कि प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए उम्र 18 से 42 साल, वजन कम से कम 50 किलो, छाती कम से कम 77 से 82 सेमी और कद कम से कम 160 सेमी होना चाहिए।
जनरल ड्यूटी सैनिक के लिए उम्मीदवार कम से कम 45 प्रतिशत अंक और दूसरे हरेक विषय में 33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास होना चाहिए। क्लर्क के लिए 12वीं कक्षा किसी भी विषय अंग्रेजी समेत कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार को टाइपिंग और कंप्यूटर ऑपरेट करना आना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार भर्ती रैली में आना चाहते हैं वह 12 मार्च, 2015 को सुबह 6 बजे उक्त स्थान पर रिपोर्ट करें।
रद्द परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी
उधर हरियाणा के अंबाला में सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी में आयोजित की जाएगी।
यह प्रतियोगिता बीते 1 फरवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के प्रभारी मेजर ए. उन्नीकृष्णन ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने नवंबर माह में यमुनानगर में आयोजित की गई खुली भर्ती रैली में शारीरिक और चिकित्सा टेस्ट पास किया था।
15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 7, 8 व 9 मार्च को प्रात: 8.30 बजे प्रत्याशियों को सेना भर्ती कार्यालय से नये प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के बैठने वाले उम्मीदवारों को 15 मार्च को प्रात: 5 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी में रिपोर्ट करनी होगी। नए प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।