फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bullion market shines on Akshaya Tritiya, heavy buying of jewelery

Chandigarh News: अक्षय तृतीया पर चमका सराफा बाजार, जमकर हुई आभूषणों की खरीदारी

Sun, 23 Apr 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bullion market shines on Akshaya Tritiya, heavy buying of jewelery
चंडीगढ़। दो वर्षों से सोने के धीमी चल रही बिक्री के बाद के बाद शनिवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लोगों ने खूब खरीदारी की। चंडीगढ़ की ज्वेलरी शॉप में सुबह से ही ग्राहकों की चहलकदमी रही। इस वजह से सराफा बाजार में खूब बिक्री हुई। सराफा कारोबारियों का कहना है कि बीते दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष सोने की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सोने का दाम आसमान पर पहुंचने से भारी जेवरों की मांग कम देखने को मिली है। इसलिए अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वैलर्स ने हल्के जेवरों की अच्छी रेंज उतारी। इसका असर दिखा और जमकर खरीदारी हुई। शहर में लगभग 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार में हल्के जेवरों की मांग

चंडीगढ़ में सर्राफा कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने बातचीत के दौरान बताया कि अक्षय तृतीया के चलते सुबह से ही सराफा बाजार गुलजार था। हालांकि सोने का दाम आसमान पर पहुंचने से भारी जेवरों की मांग और बिक्री में कमी देखने को मिली। इसलिए अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वैलर्स ने हल्के जेवरों की अच्छी रेंज उतार रखी थी। इसका असर दिखा और खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन


सोने की बिक्री डबल हुई
बीते दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष सोने की खरीदारी को लेकर लोगों का रिस्पांस अच्छा रहा। इस अक्षय तृतीया पर सोने की बिक्री डबल हुई है।

-महिंद्र खुराना, सुंदर ज्वेलर्स, सेक्टर-35

सुबह से ही ग्राहकों की चहल-पहल
अक्षय तृतीया के चलते सुबह से ही दुकानों और सराफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल थी। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्वर्ण आभूषणों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विकास गर्ग, पीपी ज्वेलर्स, सेक्टर-22


इस बार बिक्री अच्छी रही है। बीते वर्ष की तुलना में बात की जाए तो इस वर्ष स्वर्ण आभूषणों की बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
-अनिल गोयल, सोनार ज्वेलर्स, सेक्टर-22


दाम अधिक होने के बावजूद दोगुनी हुई खरीदारी

सोने के दाम अधिक होने के बाद भी अक्षय तृतीया के दिन लोगों की सोने में खरीदारी को लेकर रुचि अधिक रही। बीते वर्ष की तुलना में बात की जाए तो इस वर्ष स्वर्ण आभूषणों की बिक्री लगभग दोगुनी हुई है।
-गगन खुराना, श्याम ज्वेलर्स, सेक्टर-34

छोटे सोने के आभूषणों की बिक्री अधिक
बीते साल की तुलना में इस वर्ष सोने की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस अक्षय तृतीया के दिन छोटे सोने के आभूषणों की बिक्री अधिक हुई है।
-नीतीश मलिक, सेक्टर 37 हरबंस लाल मलिक ज्वेलर्स

खरीदारी के लिहाज से शुभ संकेत

अक्षय तृतीय पर काफी ग्राहक आए। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्वर्ण आभूषण की खरीदारी बढ़ी है। यह शुभ संकेत है।
-आकाश सिंगला, जगदीश ज्वेलर्स, सेक्टर-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed