{"_id":"66fc905c5e104d2bf6066c06","slug":"bullets-fired-at-gmch-taxi-stand-late-night-two-people-injured-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-531042-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: देर रात जीएमसीएच टैक्सी स्टैंड पर चलीं गोलियां, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: देर रात जीएमसीएच टैक्सी स्टैंड पर चलीं गोलियां, दो लोग घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के टैक्सी स्टैंड पर मंगलवार रात साढ़े दस बजे दो पक्षों के बीच झड़प के बाद ताबड़तोड़ कई गोलियां चलीं। इसमें दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक के हाथ और दूसरे की गर्दन के पास गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सेक्टर-41 निवासी हन्नी भारद्वाज और नयागांव निवासी राजेश उर्फ राक के रूप में हुई है।
सूचना पाकर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रात 11.30 बजे तक पुलिस ने मौके से गोलियों के तीन खोल बरामद कर लिए थे और जांच जारी थी। रात साढ़े 12 बजे तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए थे। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि हन्नी भारद्वाज और राजेश मंगलवार रात जीएमसीएच-32 के टैक्सी स्टैंड पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां एक गाड़ी में सवार तीन युवक आए। युवकों की हन्नी और राजेश के साथ किसी बात पर बहस हो गई और देखते ही देखते युवकों ने पिस्टल निकालकर दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं। गोली लगने से हन्नी और राजेश लहूलुहान हो गए। लोगों ने बताया कि अचानक हुई इस वारदात के बारे में जब तक वे कुछ समझते तब तक हमलावर भाग चुके थे। फायरिंग की वारदात के बाद टैक्सी स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमलावरों के भागने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो टैक्सी और एंबुलेंस चालक मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने उनसे बात कर वारदात के बारे में जानकारी हासिल की।
दोनों पक्षों में पहले से विवाद का अंदेशा
लोगों की ओर से दी गई जानकारी से अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही कोई विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे इसीलिए हमला करने वाले युवकों ने पहले हन्नी और राजेश के साथ बातचीत की थी। बात में बहस होने के बाद उन्होंने दोनों पर गोलियां चलाईं। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।