{"_id":"5fc40a6c8ebc3e9bfc4f845c","slug":"bullet-rider-found-in-middle-road-injured-condition-critical-chandigarh-news-pkl395601388","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क घायल अवस्था में मिला बुलेट सवार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क घायल अवस्था में मिला बुलेट सवार, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-23/24 की विभाजित सड़क पर शनिवार देर रात एक बुलेट सवार गंभीर हालत में मिला। राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल बुलेट सवार को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। घायल की पहचान सेक्टर-51 के कस्टम सोसाइटी निवासी जगनीत (28) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो सका है।
मामला शनिवार देर रात करीब दो बजे का है। सेक्टर-23/24 की विभाजित सड़क पर क्षतिग्रस्त बुलेट के साथ एक युवक लहुलूहान पड़ा था। वहां से गुजर रहे राहगीर ने जब युवक को जख्मी हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पीसीआर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटनास्थल पर पुलिस को एक हेलमेट मिला। पुलिस ने बुलेट के कागजात के आधार पर युवक की पहचान की। आशंका है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बुलेट को टक्कर मारी हो होगी। दूसरी ओर, पुलिस यह भी शक जता रही है कि बुलेट के फिसलने से हादसा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद मामला साफ हो पाएगा। सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।