फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget 2021 in Haryana News: Haryana Government will Provide free education From Class 9th to 12th to All students

व्यावसायिक शिक्षा पर फोकस : नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त, फरीदाबाद, करनाल व सिरसा में खुलेंगे आईटीआई

Sat, 13 Mar 2021 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Budget 2021 in Haryana News: Haryana Government will Provide free education From Class 9th to 12th to All students
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा सरकार ने बजट में नई शिक्षा नीति को लागू करने का रोड मैप दिखाया है। विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बजट में बताया कि सरकार का लक्ष्य 2025 से पहले नई नीति के अधिकांश घटकों को लागू करना है।

विज्ञापन


कक्षा 9वीं से 12वीं तक सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। गुणवत्तापरक शिक्षा और विद्यार्थियों के लिए अवसर सुनिश्चित करने को 192 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। विशेष शिक्षा क्षेत्र (एसईजेड) बनाकर वंचित छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसईजेड में छात्राओं को उच्च वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 114.52 करोड़ का जेंडर इंक्लूजन फंड (जीआईएफ) बनेगा। आरोही, कस्तूरबा गांधी और मेवात मॉडल स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल के स्तर पर अपग्रेड कर एकीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार और करनाल में भी बनेंगे सुपर-100
सीएम ने कहा कि सुपर-100 कार्यक्रम का विस्तार दो और केंद्रों हिसार और करनाल में करेंगे। इस संबंध में 10 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। राज्य के स्कूलों में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 50 उष्मायन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 9 मुख्य कौशलों को समाहित किया गया है। विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने में सहायता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा 2025 तक कम से कम 50 प्रतिशत विद्यार्थियों तक व्यावसायिक शिक्षा का विस्तार करने का कार्य करेगा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान  मानेसर में इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतिम वर्ष के लगभग 3100 विद्यार्थियों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। लगभग 1500 विद्यार्थियों को पासपोर्ट मिल गए हैं।

राज्य के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी पास होते हैं। वे देशभर में विभिन्न संगठनों और विभागों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। उनके अनुभव से मौजूदा विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए मातृ संस्थाओं में एलुमनी सप्ताह आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा संस्थान हर वर्ष एलुमनी उत्सव आयोजित करेंगे। वे इस कार्य के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे।



फरीदाबाद, करनाल और सिरसा में खुलेंगे आईटीआई
विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2021-22 से दुधौला परिसर में अपने अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी, प्रबंधन अध्ययन एवं कृषि  कार्यक्रमों के तहत अप्रेंटिसशिप/इंटर्नशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम भी शुरू करेगा। 2021-22 के दौरान सिकरोना (फरीदाबाद), इन्द्री (करनाल) और जीवन नगर (सिरसा) में तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आरंभ किए जाएंगे। 

स्ट्राइव परियोजना के दूसरे चरण में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का चयन किया जाएगा। हरियाणा कौशल विकास मिशन संकल्प परियोजना के तहत राज्य के कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा। मिशन के तहत हरियाणा के डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed