फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget 2020, Nirmala Sitharaman, Indian Railways Privatization Beneficial or Not

बजट 2020: जानिए क्या है रेलवे के निजीकरण का प्रस्ताव, इससे फायदा होगा या नुकसान?

Mon, 03 Feb 2020 11:59 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 03 Feb 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Budget 2020, Nirmala Sitharaman, Indian Railways Privatization Beneficial or Not
प्रतीकात्मक तस्वीर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को संसद में पेश किए गए बजट में 150 ट्रेनों को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) के तहत चलाने का एलान किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के निजीकरण की शुरुआती योजना पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों से किराया निजी कंपनी ही वसूलेगी, लेकिन निजी कंपनी रेल चलाने के एवज में रेल मंत्रालय को पैसा देगी। 100 दिन के भीतर रेलवे निजी कंपनियों की बोलियां मंगवा सकता है। बता दें कि कुछ ट्रेनों को प्राइवेट हाथों में देना एक अच्छा फैसला हो सकता है, क्योंकि जिस तरह का फर्क हम सरकारी बैंकों और प्राइवेट बैंकों की सेवाओं में देखते हैं, हो सकता है आने वाले वक्त में यही फर्क रेलवे में भी देखने को मिले।
विज्ञापन

रेलवे का फायदा होगा या नुकसान?

टूरिज्म को देखते हुए जो अहम रूट हैं, उन पर ट्रेन चलाने के लिए निजी क्षेत्र को मौका दिया जा सकता है और दो बड़े शहरों को जोड़ने वाले रूट पर भी फैसला हो सकता है। इससे पहले कई स्टेशनों पर मिलने वाली सुविधाओं को निजी हाथों में दिया जा चुका है।

सबसे बड़ा सुलगता सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्राइवेट कंपनियों को रेल परिचालन में क्यों शामिल किया जा रहा है। इसे समझने के लिए उन बड़े देशों में रेलवे चलाने के फॉर्मूले को जानना होगा, जहां करीब-करीब पूरी तरह से रेलवे का निजीकरण हो चुका है। दुनिया के चार बड़े देशों अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और कनाडा में रेलवे का परिचालन निजी हाथों में है और यहां पर इनका सफल परिचालन हो रहा है। यात्रियों को यहां सुविधाएं भी विश्वस्तरीय मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed