{"_id":"d34b4758742b91dbfc61a8c8062a9bf9","slug":"bsp-supported-candidates-have-won-panch-and-sarpanch-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों पर जनता की मुहर : बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों पर जनता की मुहर : बसपा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी और पार्षद जन्नत जहां ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कई बसपा समर्थित पंच और सरपंच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
जन्नत जहां ने कहा कि इन प्रत्याशियों की जीत से यह साबित हो गया है लोगों का बसपा की नीतियों में विश्वास है।
उन्होंने बसपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है।
जन्नत ने कहा कि आगामी लोस चुनाव में चंडीगढ़ सीट से बसपा की जीत तय है।