फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSP declared Jasveer Singh Garhi as candidate from Anandpur Sahib in Punjab Loksabha Election

Punjab Loksabha Election: बसपा ने आनंदपुर साहिब से जसवीर गढ़ी को बनाया प्रत्याशी, सभी 13 सीटों पर नाम घोषित

Sat, 04 May 2024 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 12:43 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी ने अब सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस बार बसपा अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद अकेले मैदान में है। 

विज्ञापन
BSP declared Jasveer Singh Garhi as candidate from Anandpur Sahib in Punjab Loksabha Election
जसवीर गढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने जसवीर सिंह गढ़ी को आनंदपुर साहिब सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गढ़ी बसपा पंजाब के प्रधान हैं।

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 24 मई को पंजाब आएंगी। वह पंजाब के सभी 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी की तरफ से नवांशहर में रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बसपा ने अब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले घोषित उम्मीदवारों में होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत सिंह, जालंधर से बलविंदर कुमार, फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान, बठिंडा से लखवीर सिंह निक्का, फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह महतों, गुरदासपुर से इंजीनियर राज कुमार, खडूर साहिब से इंजीनियर सतनाम सिंह, अमृतसर से विशाल सिद्धू और लुधियाना से दविंदर सिंह पनेसर रामगढ़िया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed