{"_id":"599acc364f1c1b29688b4771","slug":"bsnl-service-blocked-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कट गए BSNL के वीआईपी कनेक्शन, कहीं साजिश की बू तो नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कट गए BSNL के वीआईपी कनेक्शन, कहीं साजिश की बू तो नहीं!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कई वीआईपी के बीएसएनएल के कनेक्शन कट गए। पीजीआई से लेकर सीएम हाउस तक टेलीफोन लाइन ठप है, ये कहीं कोई साजिश तो नहीं। आखिर किसने काटे हैं वीवीआईपी के फोन कनेक्शन और क्यों?
यह बड़ा सवाल है जिसका जवाब न पुलिस के पास है न बीएसएनएल के पास। प्रोफेशनल गिरोह का हाथ होने की आशंका जताकर दोनो महकमे जांच की बात कर रहे हैं, लेकिन इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं इस पर मौन हैं।
खासकर तब जबकि डेरामुखी मामले को लेकर समर्थक किसी भी हद तक जाने को तैयार बैठे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-3 और 10 के डिवाइडिंग रोड पर 18 और 19 अगस्त की रात को बीएसएनएल की करीब 230 मीटर केबल काट ली गई, जिसकी वजह से पीजीआई की टेलीफोन सेवा ठप पड़ी है, बल्कि हरियाणा और पंजाब सीएम हाउस की बीएसएनएल टेलीफोन लाइन भी डेड हो गई हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल इन लाइनों को ठीक करने में दो से चार दिन का समय लगने की बात कह रहा है तो चंडीगढ़ पुलिस जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की जिद पर अड़ी है। बीएसएनएल की करीब 9 लाख रुपये लागत की सेक्टर-2, 9, 10, 11 और 12 की टेलीफोन सेवाएं ठप हैं। इन सभी सेक्टरों में औसतन दो हजार वीवीआईपी रहते हैं।

पांच फुट नीचे घुसकर काटी केबल
bsnl broadband services
बीएसएनएल के डिप्टी जनरल मैनेजर जितेंदर महाजन ने बताया कि केबल काटने और चुराकर ले जाने का यह मामला साधारण चोरों ने नहीं किया है। इसमें काफी प्रोफेशनल लोगों के शामिल होने की आशंका है। उन्होंने माना कि इस काम में कम से कम 25 लोगों के साथ ट्रक और ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया गया होगा। चोरी की यह घटना सेक्टर-3 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग पर हुई है। ऐसे में आसपास के सीसीटीवी कैमरों में घटना की तस्वीरें जरूर कैद हुई होंगी।
कम से कम नौ लाख की है केबल
महाजन ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट चंडीगढ़ पुलिस में लिखा दी गई है। इसमें 230 मीटर केबल चोरी हुई है। चुराई गई केबल की कीमत करीब नौ लाख रुपये है। इस घटना की जानकारी भी पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर से बीएसएनएल के अधिकारियों को मिली। बताया गया कि सीएम हाउस का फोन कनेक्शन ठप है। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि केबल कटी हुई है और उसे चुरा लिया गया है। इसके बाद रविवार को दिनभर नई केबल डालने का काम चलता रहा।
पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का फोन कनेक्शन सोमवार को शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर 2 और 3 की लैंडलाइन भी सोमवार को ही शुरू हो जाएगी, जबकि अन्य सेक्टरों की टेलीफोन सेवाएं शुरू करने में दो से तीन दिन लगेंगे।
- जितेंदर महाजन, डीजीएम, बीएसएनएल