{"_id":"638ac4d4e426e33433751f17","slug":"bsf-troops-recovered-three-packets-containing-7-5-kgs-of-suspected-heroin-and-weapon-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीमा पार से ड्रोन के जरिए फिर भेजी गई करोड़ों के हेरोइन और हथियार, बीएसएफ ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीमा पार से ड्रोन के जरिए फिर भेजी गई करोड़ों के हेरोइन और हथियार, बीएसएफ ने की बरामद
Sat, 03 Dec 2022 09:09 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:09 AM IST
सार
पंजाब में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन के खेप भेजी गई। शनिवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सीमा पार से हथियार और ड्रग्स भेजने की नापाक कोशिश को विफल कर दिया। साथ ही करोड़ों की हेरोइन के साथ हथियारों का जखीरा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बरामद की करोड़ों के हेरोइन और हथियार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्षेत्र में हेरोइन व हथियारों की खेप फेंककर लौट रहे पाक ड्रोन पर बीएसएफ ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, परंतु ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान घुस गए। फेंकी गई हेरोइन व हथियार की खेप उठाने के लिए लगभग चार भारतीय तस्कर सरहद पर पहुंचे, बीएसएफ ने उन्हें वहीं रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह खेप छोड़कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
बीएसएफ ने उन्हें दबोचने के लिए फायरिंग भी की थी।
शनिवार सुबह सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ को दो जगहों से पैकेट मिले हैं, इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि दो ड्रोन ने खेप भारतीय क्षेत्र में फेंकी है। बीएसएफ को तीस पैकेट मिले हैं, इनमें 26 किलो 850 ग्राम हेरोइन है, इसके अलावा एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 50 कारतूस बरामद हुए हैं। यह घटना फाजिल्का के सीमांत गांव चूड़ी वाला चिश्ती स्थित बीएसएफ की बीओपी स्वारा वाली के नजदीक घटी है।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-55 के जवान शनिवार अलसुबह सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्हें भारतीय क्षेत्र में आसमान से पाक ड्रोन मंडराने की आवाज सुनाई दी। ड्रोन भारतीय इलाके से होकर पाक में प्रवेश कर रहा था कि बीएसएफ ने दनादन गोलियां दाग उसे जमीन पर गिराने का प्रयास किया, लेकिन वह सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। शनिवार सुबह बीएसएफ ने सीमांत गांव चूड़ी वाला चिश्ती के पास बीएसएफ की बीओपी स्वारा वाली के नजदीक सर्च अभियान शुरू किया। बीएसएफ को एक जगह से सात किलो 50 ग्राम हेरोइन और इससे दस मीटर की दूरी पर 19 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, बीएसएफ को एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 50 कारतूस भी बरामद हुए हैं। सर्च टीम को कुल तीस पैकेट मिले थे।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जब पाक ड्रोन खेप भारतीय क्षेत्र में फेंककर गया था उस समय चार भारतीय तस्कर इसे उठाने के लिए सरहद पर पहुंचे थे, तस्करों की गतिविधियां भांपते ही बीएसएफ ने उन्हें वहीं पर रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह खेप छोड़कर भागने लगे तो बीएसएफ ने उन पर गोली दागी, जो बचकर निकल गए।