फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF shot down Pakistani drone near Dhanoe Kalan on Attari border in Amritsar

Amritsar: बीएसएफ ने गिराया अटारी सीमा से घुसा ड्रोन, धनोए कलां के खेतों में मिले टुकड़े, हेरोइन भी बरामद

Thu, 27 Apr 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:00 AM IST
सार

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीमांत गांव धनोए कलां इलाका में गश्त कर रहे बल के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन की आवाज सुनी।

विज्ञापन
BSF shot down Pakistani drone near Dhanoe Kalan on Attari border in Amritsar
खेत में मिला ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बीएसएफ के जवानों ने बुधवार-गुरुवार रात अटारी सीमा पर स्थित गांव धनोए कलां के पास पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया। सीमांत गांव इलाका में गश्त कर रही टुकड़ी ने रात करीब सवा दो बजे पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया। इसके तुरंत बाद चलाए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ ने धनोए कलां गांव के बाहर स्थित खेतों में टूटा ड्रोन बरामद किया। इसके अलावा बीएसएफ ने हेरोइन के दो पैकेट (दो किलो) और अफीम के भी दो छोटे पैकेट बरामद किए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab: पद्मश्री ओलंपियन कौर सिंह का निधन, कुछ दिन पहले ही जीवनी को सिलेबस में किया गया था शामिल
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीमांत गांव धनोए कलां इलाका में गश्त कर रहे बल के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन की आवाज सुनी। बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज वाली दिशा में निशाना लगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान ही जवानों ने किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद ही जवानों ने इलाके को घेर लिया और बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बीएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और सीमांत गांव धनोए कलां के बाहर स्थित खेतों में सर्च अभियान शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की सर्च के बाद जवानों ने खेत में काले रंग का (क्वाडोकॉप्टर डीजेआई मेट्रिस 300 आरटीके) टुकड़ों में टूटा ड्रोन मिला, जिसे बीएसएफ ने अपने कब्जे में ले लिया। सर्च के दौरान एक बड़ा पैकेट भी मिला, जिसके अंदर हेरोइन के दो पैकेट तथा अफीम के भी दो छोटे पैकेट बरामद किए। बीएसएफ ने उक्त दो किलो हेरोइन और करीब 170 ग्राम अफीम को अपने कब्जे में लेने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। धनोए कलां गांव के बाहरवार स्थित खेतों में सर्च अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed