फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF shot down drone in Amritsar sector of Punjab

Punjab : पंजाब में पाकिस्तान से आए चार ड्रोन बीएसएफ ने मार गिराए, ड्रग बरामद

Sat, 20 May 2023 07:20 AM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 May 2023 07:20 AM IST
सार

इनमें से दो ड्रोन भारतीय सीमा के अंदर गिरे, जबकि एक ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में ध्वस्त हुआ।

विज्ञापन
BSF shot down drone in Amritsar sector of Punjab
बीएसएफ ने बरामद किया ड्रोन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीएसएफ ने शुक्रवार रात अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से आए चार ड्रोन मार गिराए। इनमें से दो ड्रोन भारतीय सीमा के अंदर गिरे, जबकि एक ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में ध्वस्त हुआ। बीएसएफ ने एक ड्रोन से दो किलो 600 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। बीएसएफ ने बताया कि पहला ड्रोन अमृतसर के धारीवाल गांव में शुक्रवार रात 8.55 पर दिखा। ड्रोन की आवाज सुनते बीएसएफ ने फायरिंग कर उसे गिरा दिया।

विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद बीएसएफ ने छानबीन की तो टूटी हालत में क्वाडकॉप्टर (ड्रोन) डीजेआई मेट्रिस 300 पीटीके मिला। इस घटना के 29 मिनट बाद गांव रतन खुर्द में 9.24 बजे एक और ड्रोन दिखा, जिसे जवानों ने तत्काल मार गिराया।
विज्ञापन


बाद में बीएसएफ ने क्षतिग्रस्त हालत में दूसरा क्वाडकॉप्टर जीजेआई मेट्रिस 300 पीटीके बरामद किया। इस ड्रोन के साथ लोहे के रिंग के साथ बंधे हेरोइन के दो पैकेट मिले, जिसमें 2.6 किलो हेरोइन थी। इन पैकेटों के साथ चार चमकीली स्ट्राइप्स भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed