फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF shoots down Pakistani drone in Punjab

Punjab News: बीएसएफ ने गोली दाग पाकिस्तानी ड्रोन जमीन पर गिराया, आधा किलो हेरोइन बरामद

Thu, 22 Feb 2024 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने भारतीय सीमा पर ड्रोन भेजा। मगर मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने मंसूबों पर पानी फेर दिया। बीएसएफ जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ड्रोन को जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन
BSF shoots down Pakistani drone in Punjab
बीएसएफ ने गिराया ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान से उड़ान भरकर भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंकने आए ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गोली दाग जमीन पर गिरा दिया। ड्रोन संग आधा किलो हेरोइन का पैकेट बंधा था। यह घटना सीमांत गांव छांगा राय हिठाड़ में गुरुवार को घटी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-160 के जवान फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने बुधवार रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन को भारतीय सीमा पर स्थित बीएसएफ चेकपोस्ट बहादुर के नजदीक मंडराते देखा। जवानों ने ड्रोन की मूवमेंट देखते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यही नहीं ईलू बम का भी इस्तेमाल किया। ड्रोन सीमांत गांव छांगा राय हिठाड़ के खेतों में गिर गया। सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने गेहूं के खेत से ड्रोन को बरामद कर लिया है। ड्रोन संग पीले रंग की टेप से लिपटा हेरोइन का पैकेट भी मिला है। इसमें आधा किलो हेरोइन थी। बीएसएफ ने उक्त एरिया के संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed