फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Jawans firing on hundreds of drones and sent them back to Pakistan

Chandigarh: सीमा पर BSF अलर्ट, 33 ड्रोन को मारा और 300 से अधिक को वापस पाक भेजा, 600 किलो नशा भी पकड़ा

Wed, 03 May 2023 09:55 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 May 2023 09:55 PM IST
सार

बीएसएफ ने हमेशा अच्छा काम किया है। इस साल भी इसे बनाए रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में बीएसएफ जवानों ने हर घुसपैठ को नाकाम किया। उन्होंने कहा कि हम हर महीने लगभग 20-25 (ड्रोन घुसपैठ) देखते हैं लेकिन इनमें से 70% को पीछे हटने के लिए मजबूर किया जाता है और बाकी को मार गिराया जाता है।

विज्ञापन
BSF Jawans firing on hundreds of drones and sent them back to Pakistan
बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री। - फोटो : एएनआई

विस्तार

चंडीगढ़ में सीमा सुरक्षा बल (पश्चिमी कमान) के अतिरिक्त महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में 361 बार ड्रोन पाकिस्तान से भारत में घुसे। इनमें से 300 से अधिक को बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर वापस जाने पर मजबूर किया। वहीं 33 ड्रोनों को मार गिराने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 600 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की बरामद की है। सीमा पार से नशीले पदार्थों की यह खेप ड्रोन के इस्तेमाल के बिना भी भेजी जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने हमेशा अच्छा काम किया है। इस साल भी इसे बनाए रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में बीएसएफ जवानों ने हर घुसपैठ को नाकाम किया। उन्होंने कहा कि हम हर महीने लगभग 20-25 (ड्रोन घुसपैठ) देखते हैं लेकिन इनमें से 70% को पीछे हटने के लिए मजबूर किया जाता है और बाकी को मार गिराया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डिटेक्शन व जैमिंग समेत नई तकनीकों का आविष्कार किया जा रहा है और विस्तार से इस पर बात करना सही नहीं होगा। सफलता दिन प्रति दिन अधिक मिल रही है। पीवी रामा शास्त्री ने कहा कि सीमा पर बीएसएफ की रेंज 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी की गई है। इसका फायदा बीएसएफ को मिला है। सीमा पर बीएसएफ हमेशा मुस्तैद रहती है और कई मामलों में पंजाब पुलिस की भी मदद लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब, जम्मू, राजस्थान और गुजरात से लगती 2289 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई बार ड्रोनों को देखा जाता रहा है। साल 2020 में 77, 2021 में 104 और 2022 में 377 बार ड्रोन को सीमा पर देखा गया। इनमें से 75 फीसदी ड्रोन पंजाब में देखे गए। इनका इस्तेमाल नशे और हथियारों की तस्करी में किया जाता रहा है।
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed