{"_id":"5fe9e2cd1c44045aca1078e3","slug":"bsf-increased-patrolling-at-indo-pak-border-in-dense-fog-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में धुंध से ढकी भारत-पाक सीमा, बीएसएफ ने बढ़ाई गश्त, पाकिस्तानी ड्रोन भी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में धुंध से ढकी भारत-पाक सीमा, बीएसएफ ने बढ़ाई गश्त, पाकिस्तानी ड्रोन भी सक्रिय
Tue, 29 Dec 2020 02:19 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Dec 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
घनी धुंध में गश्त करते बीएसएफ जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में भारत-पाक सीमा धुंध से पूरी तरह ढक गई है। ऐसे में दोनों देशों के तस्कर सक्रिय हो चुके हैं। तस्करों की धरपकड़ और पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने गश्त बढ़ा दी है। सरहद से सतलुज नदी गुजरने की वजह से यहां धुंध ज्यादा पड़ रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ की सतर्कता से ही सरहद पार से भेजे जाने वाली हेरोइन और असलहों की खेप पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तान एक सप्ताह के भीतर अमृतसर व गुरदासपुर में ड्रोन से आधुनिक हथियार और गोला-बारूद भेज चुका है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक नये साल से पहले पाकिस्तान सरहद के रास्ते असलहों की बड़ी खेप भेज सकता है। इस कारण सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब : घुसपैठ की फिराक में आतंकी, पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाड़ियों से हो रही निगरानी
विज्ञापन
गुरदासपुर से सटी सरहद से पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से ग्रेनेड, एके-56 राइफल व कारतूस भेज चुका है। इसके बाद बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाक सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ को घनी धुंध में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है लेकिन कंटीले तारों से सटकर जवान पाकिस्तान की हर हरकत पर नजरें जमाए हैं।
धुंध में पाकिस्तान की तरफ थोड़ी सी भी हलचल होने पर अगले दिन ही बीएसएफ उस इलाके में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चला रही है। कई बार फेंसिंग (बाड़) पार खेतों से हेरोइन की खेप बरामद हुई है। इन दिनों पंजाब से सटी करीब साढ़े पांच सौ किमी लंबी सरहद पर पाक की तरफ से उड़ने वाले ड्रोन पर खास नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पाक की बड़ी साजिश, 11 हैंड ग्रेनेड के बाद ड्रोन से एके- 47, मैगजीन और कारतूस की खेप भेजी
हुसैनीवाला बॉर्डर पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बीएसएफ जवान फेंसिंग से सटकर गश्त कर रहे हैं। स्पेशल दूरबीन की सहायता से पैनी नजर रखी जा रही है। सरहद पर गश्त कर रहे जवानों का कहना है कि रात दो बजे और तड़के धुंध बहुत ज्यादा होती है। ऐसे हालात में देखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में पाक की तरफ फेंसिंग के नजदीक कोई हरकत महसूस होने पर सीधी गोली दाग दी जाती है। इसी तरह अमृतसर में कुछ दिन पहले तीन घुसपैठिए मार गिराए थे, जिनसे एक एके-56 राइफल, एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, तीन किलो हेरोइन व 125 के करीब कारतूस बरामद हुए थे।