फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AK-47 rifle, magazine found in Gurdaspur Of Punjab

पंजाब में पाक की बड़ी साजिश, 11 हैंड ग्रेनेड के बाद ड्रोन से एके- 47, मैगजीन और कारतूस की खेप भेजी

Tue, 22 Dec 2020 09:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Dec 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
AK-47 rifle, magazine found in Gurdaspur Of Punjab
पुलिस और बीएसएफ ने चलाया सर्च अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पाक की नापाक हरकत थमती नहीं दिख रही है। रविवार को पाकिस्तान ने ड्रोन से 11 हैंड ग्रेनेड भेजे थे, जिन्हें बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने बरामद किए थे। मंगलवार को पंजाब पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक एके-47, एक मैगजीन व 30 कारतूस पकड़े हैं। बताया जा रहा है कि इसे भी पाकिस्तान ने भेजा था। हथियारों की इस खेप को रस्सी में बांधकर लकड़ी के फ्रेम में पॉलीथीन से लपेट कर रखा गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने हथियारों की यह खेप गुरदासपुर के गांव वजीरपुर के नोमनी नाला और श्मशान घाट के पास से जब्त की है। यह जगह सलाच से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है, जहां हैंड ग्रेनेड मिले थे। एसएसपी राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद बड़े स्तर पर सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम को पॉलीथीन में लिपटा एक लकड़ी का फ्रेम मिला, जिसमें एक एके 47, एक मैगजीन और 30 कारतूस थे। लकड़ी के फ्रेम को रस्सी से बांधा गया था। यह खेप भी पाकिस्तानी ड्रोन से उतारी गई थी। एसएसपी सोहल ने बताया कि पुलिस टीम इलाके की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे है। इस संबंध में थाना दोरांगला में मामला दर्जकर लिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

AK-47 rifle, magazine found in Gurdaspur Of Punjab
पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस ने थाना बहरामपुर अधीन गांव तूर के जसविंदर सिंह उर्फ काला, बलदेव सिंह, मंजीत सिंह उर्फ मंगा निवासी वजीरपुर अफगना थाना दोरांगला को भी पकड़ा है। इससे दो पैकेट हेरोइन पकड़ी गई है। काउंटर इंटेलिजेंस इस संबंध में कल खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि गांव तूर रावी नदी के पास एक टापूनुमा गांव है।

भारत-पाक सीमा के एक किमी दायरे में रात 8 बजे के बाद जाने पर पाबंदी 
पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट संयम अग्रवाल ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जिला पठानकोट की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर दायरे में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक आम लोगों के जाने पर पाबंदी लगाई है। यह आदेश बीएसएफ, पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, होमगार्ड व केंद्रीय आबकारी कर्मचारियों व ड्यूटी पर तैनात अमले पर लागू नहीं होंगे। 



यह आदेश 20 फरवरी 2121 तक लागू रहेगा। एक अन्य आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पठानकोट की सीमा में आम व अन्य पेड़ों की कटाई पर पाबंदी लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि अगर उक्त पेड़ को किसी जरूरी हालातों में काटना पड़े तो उसके लिए वन विभाग से मंजूरी ली जाए। यह आदेश 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed