{"_id":"592d8a3d4f1c1bed1abdb5de","slug":"bsf-found-heroine-from-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह करोड़ की हेरोइन समेत किसान काबू, तरीका देख BSF भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह करोड़ की हेरोइन समेत किसान काबू, तरीका देख BSF भी रह गई हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 31 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ की गिरफ्त में आरोपी किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन के तस्करों के पकड़े जाने की ख़बरें कई बार आपने पढ़ी होंगी, लेकिन क्या कभी किसान को हेरोइन का तस्कर बनते देखा है। बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में लोहे की पाइप में से एक किलो तीस ग्राम हेरोइन समेत एक किसान को गिरफ्तार किया है। हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। यह घटना अबोहर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी जोधे वाला के पास घटी।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि फेंसिंग पार किसान खेती कर रहे थे, किसानों की निगरानी के लिए तैनात बीएसएफ किसान गार्ड खेतों की तलाशी कर रहे थे। वहां से बीएसएफ जवानों को ट्रैक्टर की लोहे की पाइप मिल गई। पाइप दोनों तरफ से बंद थी। जवानों को उसके अंदर कुछ होने की आशंका हुई।
जवानों ने पाइप को बीच में से काटा। उसके बीच एक किलो तीस ग्राम हेरोइन मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये आंकी गई है। जवानों ने वहीं पर किसान काला सिंह पुत्र दरबारा सिंह को काबू कर लिया, क्योंकि हेरोइन वाली लोहे की पाइप किसान काला सिंह के खेत से मिली और पाइप उसके ट्रैक्टर की ही थी। बीएसएफ द्वारा की गई पूछताछ दौरान काला सिंह ने स्वीकार कर लिया कि पाइप और हेरोइन दोनों उसी की है। बीएसएफ काला सिंह से उसके साथियों के बारे भी पूछताछ कर रही है।