फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF firing on drugs carrying drone along Punjab border

Punjab News: बीएसएफ जवानों ने मार गिराया ड्रोन, पाकिस्तान की सीमा पर गिरा, 4.3 किलो हेरोइन बरामद

Wed, 21 Dec 2022 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 06:50 PM IST
सार

घरिंडा थाने की पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में ले लिया और अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं बीएसएफ, घरिंडा पुलिस व अन्य एजेंसियों का सर्च अभियान शाम तक चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक हेरोइन के अलावा किसी अन्य सामान की बरामदगी नहीं हुई है।

विज्ञापन
BSF firing on drugs carrying drone along Punjab border
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत-पाक सीमा स्थित सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) दाओके में बीएसएफ के चौकस जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की कोशिश को विफल कर दिया है। मंगलवार देर शाम 7:20 बजे सीमा पर गहरी धुंध में बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे। तभी जवानों को ड्रोन की आवाज सुनी। चौकस जवानों ने तुरंत फायरिंग की। इसके कुछ ही देर बाद आवाज आनी बंद हो गई और ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद ड्रोन पाकिस्तान की सीमा पर जा गिरा है। इसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स के जवान ड्रोन को उठा ले गए हैं। 

विज्ञापन

 
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन की इस घुसपैठ की तुरंत जानकारी पुलिस व अन्य एजेंसियों को दी गई। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने दाओके गांव को घेर लिया। बीएसएफ ने बुधवार सुबह पुलिस व अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरू कर किया। सर्च के दौरान भरोपाल गांव के निकट बाड़ के पीछे खेत में पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट मिला। जांच में उसके अंदर से चार किलो और 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

 
घरिंडा थाने की पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में ले लिया और अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं बीएसएफ, घरिंडा पुलिस व अन्य एजेंसियों का सर्च अभियान शाम तक चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक हेरोइन के अलावा किसी अन्य सामान की बरामदगी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed