फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF deployed along with police on Chandigarh-Mohali border due to concrete front

Chandigarh News: पक्के मोर्चे की वजह से चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पुलिस के साथ बीएसएफ तैनात

Sun, 12 Mar 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
BSF deployed along with police on Chandigarh-Mohali border due to concrete front
चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली की सीमा पर सात जनवरी से बैठे पक्के मोर्चे और 29 मार्च से होने वाली जी-20 बैठक की सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ में बीएसएफ की तैनाती की गई है। चंडीगढ़-मोहाली सीमा समेत नौ जगहों पर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की है। इन नाकों पर शहर में प्रवेश होने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए यह नाके अगले कुछ दिनों तक यूं ही 24 घंटे लगे रहेंगे। बता दें कि शहर में 29 से 31 मार्च तक जी-20 की दूसरी बैठक होने जा रही है। इसके चलते 27 मार्च से ही वीवीआईपी और विदेशी प्रतिनिधि शहर में आने शुरू हो जाएंगे। इस वजह से शुक्रवार को डीसी विनय प्रताप सिंह ने शहर को छह दिन के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। आदेश के अनुसार 27 मार्च से एक अप्रैल के दौरान न सिर्फ ड्रोन बल्कि ऐसे ही अन्य ऑब्जेक्ट पर भी पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed