फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught two police personnel traveling in car with two packets of heroin in Firozpur

पंजाब: बीएसएफ ने हेरोइन समेत पकड़े दो पुलिसकर्मी, एसएसपी की सफाई- तस्करों की निशानदेही पर पकड़ी थी

Fri, 15 Sep 2023 08:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 08:30 AM IST
सार

बीएसएफ ने कार को रोककर तलाशी ली लेकिन बीएसएफ को जब कुछ नहीं मिला तो ग्रामीणों ने बीएसएफ की मदद की। दो पैकेट कार के अगले टायर के पास छुपा कर मडगार्ड के नीचे रखे हुए थे ।

विज्ञापन
BSF caught two police personnel traveling in car with two packets of heroin in  Firozpur
हेरोइन - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे जल्लोके मोड़ से गुरुवार रात कार सवार पंजाब पुलिस के दो मुलाजिमों को बीएसएफ ने ग्रामीणों की मदद से हेरोइन समेत पकड़ा था। बीएसएफ ने कार के बोनट से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। ये दोनों मुलाजिम जालंधर के गोराया से संबंधित है। वहीं, जालंधर के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने सफाई दी है कि उन्होंने तस्कर जोगा और मलकीत सिंह को काबू किया था। उनकी निशानदेही पर दोनों मुलाजिम हेरोइन लेकर फिरोजपुर के सीमांत गांव टेंडी वाला गए थे।

विज्ञापन


कार के बोनट में हेरोइन छिपाने पर भुल्लर ने कहा कि तस्करों के साथी छीन न लें इसलिए ऐसा किया गया था। इस संबंध में मुलाजिमों ने संबंधित थाना में मामला भी दर्ज करवाया है। जालंधर पुलिस की ओर से पकड़े तस्कर जोगा व मलकीत पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन लेकर भारत आए हैं और इनके दो साथी काली व रंगी फरार हैं, इनके पास भी हेरोइन की खेप है। दूसरी तरफ सीमांत ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के अधिकारी उन्हें झूठा साबित कर रहे हैं। दोनों मुलाजिमों के साथ सर्च अभियान दौरान न तो बीएसएफ थी और न ही लोकल पुलिस थी।

विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस में हुई कहासुनी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव टेंडी वाला के खेत से हेरोइन के दो पैकेट उठाकर निजी कार में ले जाते पंजाब पुलिस की वर्दी पहने दो मुलाजिमों को ग्रामीणों ने देख लिया। इस संबंधी ग्रामीणों ने बीएसएफ को सूचना दी। बीएसएफ का नाका जल्लोके के मोड़ के पास लगा था। बीएसएफ ने कार रोककर तलाशी ली। हेरोइन न मिलने पर ग्रामीणों की मदद से बीएसएफ ने कार का बोनट खोलकर देखा तो वहां पर हेरोइन के दो पैकेट मिले। वहीं पर पुलिस के और मुलाजिम पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ कहासुनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों के बीच ठनी

दो वर्दीधारियों से हेरोइन पकड़ने के मामले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच ठनी गई है। ग्रामीणों ने इन दोनों को हेरोइन संग पकड़वाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि जालंधर के एसएसपी पकड़े गए आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने फिरोजपुर और जालंधर एसएसपी के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व फिरोजपुर एसएसपी ने सीमांत ग्रामीणों की बैठक बुलाकर हेरोइन तस्करों को पकड़वाने की बात कही थी। गुरुवार रात हुसैनीवाला बार्डर से दो पुलिस मुलाजिमों को हेरोइन के दो पैकेटों संग पकड़वाया है। ये दोनों मुलाजिम जालंधर के गोराया से संबंधित है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो ग्रामीण चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय पर धरना देंगे।

तरनतारन: 1.6 किलो हेरोइन समेत तीन तस्कर दबोचे

उधर, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने तरनतारन जिला के भिखीविंड में चूंघा मोड़ से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तीनों तस्करों को 21 सितंबर 2023 तक रिमांड पर लिया है। पुलिस के इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि तरनतारन के गांव तारा सिंह निवासी गुरमीत सिंह, अंग्रेज सिंह और तरनतारन के ही गांव बलेर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला हेरोइन तस्करी का धंधा करते हैं। इनके पाकिस्तान के नशा तस्करों के साथ संबंध हैं, जो ड्रोन के जरिये हेरोइन को भारतीय क्षेत्र में ला रहे हैं। सूचना थी कि वे भिखीविंड में चूंघा मोड़ पर हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसएसओसी की टीम ने उक्त इलाके में घेराबंदी की। कुछ समय बाद दो बाइक पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया तो चार पैकेटों में एक किलो 600 ग्राम हेरोइन मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed