फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught pistol, drone and heroin on the border

Chandigarh News: बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ी पिस्तौल, ड्रोन और 895 ग्राम हेरोइन

Sat, 04 May 2024 10:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
BSF caught pistol, drone and heroin on the border
सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में जिला के सीमांत क्षेत्र में 4 जगहों पर चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने बीते 24 घंटे के दौरान सीमांत गांवों में चार जगहों पर कार्रवाई करते हुए एक पिस्तौल और 895 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। जवानों ने एक मैग्जीन, एक ड्रोन, एक छोटी टाॅर्च व एल्यूमीनियम रिंग (छल्ला) भी बरामद किया है। बीएसएफ की अलग-अलग टुकड़ियों ने यह कार्रवाई सीमांत गांव रतन खुर्द, भरोपाल, हरदो रतन तथा भिंडी नैन में की।
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे बल की एक टुकड़ी जिला के सीमांत गांव भरोपाल इलाका में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना के बाद जवानों ने गांव के साथ सटे खेतों में चलाए सर्च अभियान दौरान पीले रंग की सेलो टेप का एक पैकेट बरामद किया। खोल कर देखने पर उसके अंदर एक पिस्तौल के साथ एक खाली मैग्जीन बरामद हुआ।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में बल की एक टुकड़ी ने आज सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर सीमांत गांव रतन खुर्द के पास एक खेत में सर्च के दौरान चीन में निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया। इससे पहले बीएसएफ की टुकड़ी ने शुक्रवार की सायं सीमांत गांव भिंडी नैन के नजदीक स्थित एक खेत स्लीपर जोड़े के सोल में हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए, जिनके अंदर पीले रंग की सेलो टेप में छुपा कर 435 ग्राम हेरोइन रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल के प्रवक्ता ने बताया कि भिंडी नैन में बरामदगी 5 बजकर 20 मिनट पर हुई। इसी तरह बल की एक टुकड़ी ने कल रात 10 बज कर 45 गांव हरदो रतन गांव के पास स्थित खेतों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ की टुकड़ी को एक खेते में से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया। जिसे खोल कर जांच करने पर उसके अंदर से 460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जवानों ने इस पैकेट के साथ काले रंग के कपड़े के साथ बंधी एक छोटी टार्च तथा एक एल्यूमीनियम रिंग (छल्ला) भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed